aaron finch
फिंच ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'निश्चित तौर पर यह लड़कों के लिए अच्छा प्रदर्शन करके एक स्थान के लिए अपनी चुनौती पेश करने का शानदार मौका है। डेविड (वार्नर) ने हाल में कोहनी का ऑपरेशन करवाया था और यह बात भी दिमाग में रहेगी। लेकिन अगर वे इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाते हैं या कुछ जटिलताएं पैदा हो जाती है और वे समय पर वापसी नहीं कर पाते हैं तो यह अन्य खिलाड़ियों के लिए अपना स्थान पक्का करने का बहुत बड़ा मौका है।'