India vs Australia (IND vs AUS) 1st ODI Playing 11 Prediction: रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हैं। दोनों के सामने एक बार फिर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड होंगे। रोहित के सिर पर कप्तानी का बोझ नहीं होगा ऐसे में वह खुलकर खेल सकेंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरान सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी जो लंबे समय बाद भारतीय जर्सी में वापसी करेंगे। यह पहली बार होगा जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेंगे। रोहित और कोहली ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए मैच खेला था और इसके बाद अब वे सीधे रविवार को मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
कोहली और रोहित
- फोटो : BCCI
सीरीज के लिए रोहित-कोहली ने की जमकर मेहनत
रोहित और कोहली के लिए पिछले सात महीनों में काफी कुछ बदल चुका है। इन दोनों को लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप में खेलना है, लेकिन इस सीरीज से यह तय हो जाएगा कि रोहित और कोहली वैश्विक टूर्नामेंट के लिए कितने फिट हैं। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए काफी ट्रेनिंग की है। रोहित ने तो कुछ किलो वजन भी घटाया है, लेकिन इन दोनों के लिए लय में आना चुनौती होगी क्योंकि आईपीएल के बाद से रोहित-कोहली ने कोई मैच नहीं खेला है। दोनों के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही है जिसके सामने उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस सीरीज के जरिये दोनों के करियर की भविष्य को लेकर दिशा तय हो सकती है।
रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हैं। दोनों के सामने एक बार फिर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड होंगे। रोहित के सिर पर कप्तानी का बोझ नहीं होगा ऐसे में वह खुलकर खेल सकेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रोहित और कोहली के दिमाग में 2027 वनडे विश्व कप की भागीदारी होगी। कोहली अगर चिर परिचित अंदाज में लंबी पारियां खेलते हैं और रोहित अच्छी शुरुआत देते हैं जो दोनों धुरंधरों का करियर कुछ साल और खिंच सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
कप्तानी में गिल को दिखाना होगा दम
गिल ने टेस्ट प्रारूप में भारतीय कप्तान के तौर पर अपना दम दिखाया है और अब उनके सामने वनडे में भी इस लय को बरकरार रखने की चुनौती होगी। गिल के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें ऐसे समय कप्तानी मिली है जब रोहित और कोहली भी टीम का हिस्सा हैं। गिल को इन दोनों दिग्गजों से सलाह लेने का मौका मिलेगा। टीम संयोजन की बात करें तो इस बात की संभावना ना के बराबर है कि टीम प्रबंधन रोहित और गिल की सलामी जोड़ी से छेड़छाड़ करेगा। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
4 of 5
गंभीर और रोहित
- फोटो : BCCI
कैसा होगा टीम संयोजन?
रोहित और गिल ओपनिंग में आएंगे तो तीसरे स्थान पर कोहली उतरेंगे और इसके बाद श्रेयस अय्यर तथा केएल राहुल का नंबर होगा। राहुल के पास विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी रहेगी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं है, ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी को वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव होंगे, जबकि मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।