भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने में मशगूल है लेकिन उसके ऊपर भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए कदमों के विपरीत असर भी दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं!
2 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : getty
बीसीसीआई में हो रही प्रशासनिक उठापटक के बीच भारत की अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ (जिसमें पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं) को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा है। टीम को अब तक दैनिक भत्ता भी मुहैया नहीं हो पाया है। जिसके कारण टीम मैनेजमेंट के पास खाने के पैसे भी नहीं हैं। इस स्थिति के लिए बहुत से कारण हो सकते हैं। लेकिन खिलाड़ियों को अपने दैनिक खर्च के लिए अपने-अपने परिवार पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं!
3 of 5
श्रीलंका अंडर 19 टीम
बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के को हटाए जाने के बाद बीसीसीआई में कोई भी आधिकारिक व्यक्ति नहीं बचा है जो फंड रिलीज कर सके। दूसरा नोटबंदी के बाद से 24 हजार रुपये सप्ताह की निकासी सीमा के कारण टीम के पास खर्च के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि नहीं है। इसके कारण टीम को बहुत सी परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पहले से ही प्रशासनिक परेशानियों से अवगत करा दिया था।
लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं!
4 of 5
अडर 19 एशिया कप ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड को कैश निकासी पर सरकार द्वारा लगाई गई सीमा के कारण बहुत सी परेशानियां उठानी पड़ी हैं। हमने निर्णय लिया है कि एक बार सीरीज खत्म हो जाए उसके बाद सभी तरह के भत्ते सीधे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। बीसीसीआई में बहुत सी परेशानियां हैं फंड रिलीज करने के लिए कोई अधिकारी नहीं है इस कारण हम किसी भी तरह का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
लोढा समिति इफैक्ट,टीम इंडिया के पास डिनर के लिए पैसे नहीं!
5 of 5
पृथ्वी शॉ
एक खिलाड़ी ने इन परेशानियों का सामना करने के बाद कहा कि हम किसी तरह इस समस्या का सामना कर रहे हैं। मैच के दिनों में दिन का खाना आयोजक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। होटल में कॉम्पलीमेंट्री ब्रेकफास्ट उपलब्ध है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या रात के खाने की है। मुंबई के पॉश होटल में जहां एक सैंडविच 1500 रुपये की है। ऐसे में खिलाड़ियों को दिन में मैदान में कड़ी मशक्कत के बाद रात का खाना खाए बगैर गुजारा करना पड़ रहा है। यदि आप शिकायत भी करें तो किससे।