दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले
विराट कोहली के नेतृत्व वाली
टीम इंडिया से सभी को ढेरों उम्मीदें थी। कई दिग्गज खिलाड़ी बयान दे चुके थे कि इस बार यह टीम
द. अफ्रीका में 26 साल से पड़े सीरीज के सूखे को खत्म करके ही लौटेगी।
हालांकि सीरीज का सूखा तो खत्म हुआ लेकिन टेस्ट में नहीं बल्कि वन-डे और टी20 में। टीम इंडिया को प्रोटियाज ने जिस अंदाज में पहले दो टेस्ट में हराया उन्हें खुद पता है कि बस हम किसी तरह अपनी लाज बचाने में कामयाब रहे। लेकिन आखिरकार कब तक किस्मत के भरोसे अफ्रीकी टीम जीतती। तीसरे मैच में भारत ने इस पूरे दौरे के सबसे कठिन पिच पर सबसे बेहतर खेल दिखाया और बड़े ही नाटकीय ढंग से यह मैच जीता।
इसके बाद वन-डे में तो टीम इंडिया ने मेजबान टीम की बैंड ही बजा डाली और सीरीज को 5-1 से न सिर्फ जीती बल्कि प्रोटियाज टीम का मनोबल ही तोड़कर रख दिया। इसका फायदा भारत को टी20 सीरीज में भी मिला और एक चैंपियन टीम की तरह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
आइए जानते हैं इस पूरे दौरे के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर टीम इंडिया ने यहां आकर इतिहास रचा...