फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पिछले दो साल में जीती सात बड़ी ट्रॉफी; जानें कब-कब जीते खिताब

Mon, 09 Mar 2026 08:44 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का क्रिकेट में दम दिख रहा है। भारतीय टीमों ने पिछले दो वर्षों में करीब छह विश्व खिताब अपने नाम किए हैं। भारत ने 2024 टी20 विश्व कप से जारी इस सिलसिले को 2026 में भी बरकरार रखा है।
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय टीमें - फोटो : ICC/BCCI/PTI
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो वर्षों में छह विश्व खिताब और एक चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने अलग-अलग वर्ग में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने भी दिखाया है कि भारत का क्रिकेट में भविष्य कितना उज्जवल है। वहीं, सीनियर पुरुष टीम ने लगातार अपना दबदबा बरकरार रखा है। आइए जानते हैं 2024 से अब तक भारत ने किन टूर्नामेंट्स में अपनी धाक जमाई...
विज्ञापन

2 of 8
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
पुरुष टी20 विश्व कप का जीता खिताब (2024)
भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता - फोटो : X / @GautamGambhir
रोहित की अगुआई में जीती चैंपियंस ट्रॉफी (2025) 
भारत ने 2025 की शुरुआत में रोहित शर्मा की अगुआई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता था। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

4 of 8
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
भारतीय महिला अंडर-19 टीम का दिखा था दम
भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन ही बना सकी थी। जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
महिला वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ANI
महिला टीम पहली बार बनी थी चैंपियन (2025)
भारत के लिए 2025 का साल वाकई यादगार रहा था। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट में भारत की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई थी। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात - फोटो : @rashtrapatibhvn
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने टी20 विश्व कप में लहराया था परचम (2025)
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने भी टी20 विश्व कप 2025 का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा था। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

7 of 8
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : IANS
छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब (2026)
भारतीय अंडर-19 टीम ने इस साल की शुरुआत में इतिहास रचते हुए छठी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया था। भारत इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

8 of 8
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PTI
सीनियर पुरुष टीम ने टी20 खिताब का किया बचाव (2026)
अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने टी20 में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया है। यह पहली बार है जब किसी टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है। अहमदाबाद में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्वकप में हार के बाद कई बातें कही गई थीं, लेकिन अब टीम इंडिया ने चैंपियन बनते हुए इतिहास दोहराया भी, हराया भी और नया इतिहास भी रच दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें