फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज का 'व्हाइट वाश' करने उतरेगी 'रोहित ब्रिगेड', देखें तीसरे व आखिरी टी-20 की संभावित प्लेइंग XI

Sun, 11 Nov 2018 11:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी व अंतिम मुकाबला रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया जब वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम मैच खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें जीत के साथ क्लीन स्वीप पर टिकी होंगी, जबकि मेजबान टीम अपनी बैंच स्ट्रैंथ को भी आजमाना चाहेगी। आइए जानते हैं तीसरे व अंतिम टी-20 में 'रोहित ब्रिगेड' किन 11 खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने उतर सकती हैः- 
विज्ञापन

ओपनर

2 of 6
शिखर रोहित - फोटो : SELF
तीसरे टी-20 मुकाबले में रविवार को ओपनरकी भूमिका कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन निभाएंगे। पहले टी-20 में फ्लॉप रहे 'हिटमैन' (6) ने दूसरे मैच में नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, धवन दोनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए। पहले मुकाबले में पहले और दूसरे मैच में क्रमशः 3 और 43 रन बनाए।
 
विज्ञापन

टॉप ऑर्डर

3 of 6
केएल राहुल
तीसरे टी-20 में टॉप ऑर्डर में श्रेयस अय्यर को केएल राहुल या मनीष पांडे की जगह मौका मिल सकता है। वहीं, विकेटकीपर की भूमिका दिनेश कार्तिक ही निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है।

मिडिल ऑर्डर

4 of 6
rishabh pant
ऋषभ पंत को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा सकता है। हालांकि, पिछले दोनों मैचों में पंत के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले हैं। पहले व दूसरे टी-20 में उन्होंने क्रमशः 1 और 5 रन बनाए थे। तीसरे मैच में उनसे कुछ खास करने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

स्पीनर्स

5 of 6
Yuzvendra Chahal
कुलदीप की गैरमौजूदगी में स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल की वापसी हो सकती है, जबकि क्रुणाल पंड्या के पास अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की प्रभावी शुरुआत को आगे बढ़ाने का मौका होगा। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि शाहबाज नदीम वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज

6 of 6
Khaleel Ahmed
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने वाले बुमराह और कुलदीप को आराम दिए जाने के बाद जल्द विकेट चटकाने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और युवा खलील अहमद की तेज गेंदबाजी जोड़ी पर होगी। हालांकि, यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन सिद्धार्थ कौल में किसे मौका देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें