कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने जो किया वो सदियों तक याद रखा जाएगा। 71 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सफल रही। चार टेस्ट मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम करते ही कोहली की टोली ने अपने अंदाज में देशवासियों को नए साल की बधाई दी।
विदेश में भारत की यह 19वीं टेस्ट सीरीज जीत थी। दरअसल, भारत ने अब तक कुल 82 विदेशी दौरे किए। जहां उसे 19 में जीत मिली तो 48 सीरीज में हार का स्वाद चखना पड़ा। हालांकि 15 मैच ऐसे जरूर रहे जो ड्रॉ पर खत्म हुए।
आइए जानते हैं चार टेस्ट मैच की इस सीरीज में किस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया का खेल खराब किया।