फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: टीम इंडिया की पहले टी20 इंटरनेशनल में धमाकेदार जीत के 5 'हीरो'

Sun, 08 Oct 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : DD
टीम इंडिया ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में  9 विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। तभी बारिश के कारण खेल रुका और फिर डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर टीम इंडिया को जीत के लिए 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रांची में धमाकेदार जीत में टीम इंडिया के 5 हीरो ये रहे:
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

2 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : twitter
भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पारी के पहले ही ओवर में डेविड वार्नर (8) को पवेलियन भेज दिया। भुवी ने इसके बाद अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। चूंकि भुवी ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में दबाव की स्थिति में ला दिया। इसलिए वो इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हुए। नहीं तो 4 ओवर में 23 देकर एक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल भी इस लिस्ट में शामिल होने के दावेदार थे।

विज्ञापन

शिखर धवन

3 of 6
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc
'गब्बर' ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार वापसी की और मैच विजयी पारी खेली। शिखर धवन ने 12 गेंदों में तीन चौको की मदद से नाबाद 15 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली के साथ 38 रन की अविजित साझेदारी की। धवन ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से ब्रेक लिया था और फिर धमाकेदार वापसी करके अपने फैंस को खुश किया।

विराट कोहली

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
कप्तान विराट कोहली ने फिर साबित किया कि वो 'रन मशीन' और 'चेस मास्टर' दोनों हैं। रोहित शर्मा (11) के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी हुए, लेकिन कोहली ने जल्द ही अपनी लय हासिल करके कंगारू गेंदबाजों की धुनाई की। कप्तान ने 14 गेंदों में तीन चौको की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

5 of 6
जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने एक बार फिर कंगारुओं को गुमराह कर दिया। टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने मैच में तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टिम पैन (17) और नाथन कोल्टर नाइल (1) को अपना शिकार बनाया। मजेदार बात ये रही कि बुमराह ने दोनों विकेट यॉर्क गेंद पर बोल्ड करके लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप यादव

6 of 6
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
कोहली की 'विराट' चाल कामयाब रही। कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए पहेली बने हुए हैं। चाइनामैन ने मैच में 4 ओवर में अपने कोटे में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने खतरनाक आरोन फिंच (42) और मोइजेस हेनरिक्स (8) को अपना शिकार बनाया। कुलदीप ने दोनों बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें