फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: नागपुर में पारी और 132 रन से जीता भारत, सीरीज में 1-0 से आगे, रोहित और स्पिन तिकड़ी ने किया कमाल

Sat, 11 Feb 2023 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नागपुर टेस्ट में भारत के लिए रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, कप्तान रोहित ने भी बेहतरीन शतक लगाया। 
 
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए और यही कंगारू टीम पर भारी पड़े। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है। अब टीम इंडिया को सीरीज के बाकी तीन में से दो मैच जीतने है और भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा। एक मैच जीतने पर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
विज्ञापन

2 of 6
मैच के बाद हाथ मिलाते दोनों टीमों के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
नंबर एक टीम ने टेके घुटने 
टेस्ट की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज से पहले ही स्पिन गेंदबाजी को लेकर डरी हुई थी और मैच में स्पिन गेंदबाजों ने ही ऑस्ट्रेलिया का बेड़ा गर्क कर दिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक सेशन में ही ऑल आउट हो गई। नागपुर में तीसरे दिन के दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 32.3 ओवर खेले और 91 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। वहीं, तीसरे दिन ही पहले सत्र में भारत के आखिरी तीन विकेट लेने में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन लुटा दिए। इनमें से 37 रन तो मोहम्मद शमी ने बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 25 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने मैच शुरू होने से पहले ही घुटने टेक दिए थे। इसी वजह से कंगारू बल्लेबाज न तो स्पिन गेंदबाजों को खेल पाए और न ही तेज गेंदबाजों को। पहली पारी में शमी और सिराज ने ही ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। 

मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज और शमी ने शानदार शुरुआत की। दो रन के स्कोर पर कंगारू टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला और लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पहले सत्र में भारत को दो विकेट मिले और ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सत्र में जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को 49 रन के स्कोर पर आउट कर 82 रन की साझेदारी तोड़ी फिर मैट रेनशॉ को अगली ही गेंद में आउट कर दिया। कुछ समय बाद स्टीव स्मिथ भी 37 रन बनाकर जडेजा के शिकार बन गए। 109 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर आ गई। हालांकि, पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ने 53 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने  कैरी को अपने टेस्ट करियर का 450वां शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस को खाता भी नहीं खोलने दिया। चायकाल से पहले जडेजा ने टॉड मर्फी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 174/8 कर दिया।

तीसरे सत्र में जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को 31 रन के स्कोर पर आउट किया और टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। इसके बाद अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म कर दी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हुए।

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा
77/1 से आगे खेलते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की। रोहित और अश्विन ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद अश्विन 23 रन बनाकर मर्फी का दूसरा शिकार बने। तीसरे नंबर पर आए पुजारा ने खराब शॉट पर मर्फी को विकेट दिया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। लंच के बाद पहली गेंद पर कोहली भी लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर मर्फी को विकेट दे गए। उन्होंने 12 रन बनाए और खराब किस्मत के चलते आउट हुए। टेस्ट मैच की पहली पारी में सूर्यकुमार आठ रन बना पाए और लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला।

रोहित और जडेजा के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान रोहित ने अपना शतक भी पूरा किया। नई गेंद आने के बाद पैट कमिंस ने उन्हें 120 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद आए श्रीकर भरत भी आठ रन बनाकर मर्फी के पांचवें शिकार बने। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत की पारी दूसरे दिन ही खत्म हो जाएगी, लेकिन जडेजा और अक्षर ने ऐसा नहीं होने दिया। इन दोनों ने अब तक 81 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने तीसरे दिन भारत का स्कोर 321/7 से आगे बढ़ाया। जडेजा जल्द ही आउट हो गए, लेकिन शमी ने अक्षर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने 37 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल 84 रन बनाकर आउट हुए। मर्फी ने पहले ही मैच में सात विकेट अपने नाम किए, लेकिन भारतीय टीम पहली पारी में 400 रन बनाने में सफल रही। 

पहली पारी में भारत को 223 रन की बढ़त मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की हार लगभग तय हो गई थी और कंगारू टीम ने लड़ने का जज्बा भी नहीं दिखाया। अश्विन ने पांच और जडेजा शमी ने दो-दो विकेट लेकर कंगारू टीम को 91 रन पर समेट दिया। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा नाबाद 25 रन बनाए। उनके अलावा डेविड वॉर्नर 10 रन, मार्नस लाबुशेन 17 रन और एलेक्सन कैरी 10 रन ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। इस पारी में अश्विन और जडेजा ने नियमित अंतराल में विकेट लिए। अंत में अक्षर ने मर्फी को आउट किया और शमी ने नाथन आखिरी दो विकेट लेकर भारत को तीसरे दिन ही जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अश्विन - फोटो : BCCI
इस सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। यह मैच जीतने पर भारत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें