फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खेला गया टी-20 इतिहास का 1000वां मैच, इस टीम ने जीते हैं सबसे अधिक मुकाबले

Mon, 04 Nov 2019 02:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : ट्विटर
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मुकाबला टी-20 क्रिकेट के लिहाज से भी यादगार रहा। रविवार को क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट का 1000वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया। साल 2005 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में टी-20 मुकाबला खेला गया था और अब 14 साल के अंदर ही हजार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
मुशफिकुर रहीम - फोटो : ट्विटर
इस खास पल का गवाह बना भारत और बांग्लादेश का मुकाबला जो टी-20 क्रिकेट का 1000वां मैच बना। हालांकि यह मैच जहां बांग्लादेश के लिए खास बना वहीं भारत को निराशा हाथ लगी। मैच में बांग्लादेश ने भारत को पहली बार टी-20 क्रिकेट में हराया।
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अगर बात करें टी-20 क्रिकेट के अब तक के इतिहास में तो सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। उसने अब तक 147 मैच खेले हैं। वहीं श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से 123-123 मुकाबले खेले हैं। इनके बाद भारतीय टीम ने 121 मुकाबलों में शिरकत किया है। वहीं बांग्लादेश ने अब तक 90 मुकाबले खेले हैं।

4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक जीत की बात करें तो यहां भी पाकिस्तान सबसे आगे है, उसने अब तक कुल 90 मुकाबले जीते हैं। वहीं इस कड़ी दूसरे स्थान पर है टीम इंडिया जिसने 74 मुकाबले फतह किए हैं। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने 68 और ऑस्ट्रेलिया ने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज किए हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 30 मैचों में ही जीत नसीब हुई है।
 
टीमें   मैच जीते हारे
पाकिस्तान 147 90 53
भारत 121 74 43
दक्षिण अफ्रीका  115 68 45
ऑस्ट्रेलिया 120 63 52
न्यूजीलैंड 123 60 55
श्रीलंका  123 59 61
इंग्लैंड 111 55 51
अफगानिस्तान 75 51 24
वेस्टइंडीज 113 49 57
आयरलैंड  92 40 45
नीदरलैंड 75 39 32
बांग्लादेश 90 30 58
 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
टी-20 में सबसे अधिक रन की बात करें तो भारत के रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 2452 रन बनाए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद हैं विराट कोहली जिन्होंने 2450 रन बनाए हैं। इनके अलावा लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने 2326 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : social Media
वहीं सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा सबसे आगे हैं, उन्होंने अब तक 79 मुकाबलों में कुल 106 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा दूसरे स्थान पर हैं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, जिन्होंने 98 विकेट झटके थे। बांग्लादेश के शाकिब इस लिस्ट में 92 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें