फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने नौ विकेट से जीता पहला वनडे: श्री चरणी-क्रांति गौड़ के बाद प्रतिका रावल का धमाका, 1-0 की बढ़त बनाई

Fri, 23 Oct 2026 07:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

  • भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
  • जिम्बाब्वे की टीम 197 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि भारत ने प्रतिका रावल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 27.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women
भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा कायम रखा है। शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पहले जिम्बाब्वे को 197 रन पर समेटा और फिर प्रतिका रावल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर टीम को शानदार जीत दिलाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मंधाना-श्री चरणी - फोटो : BCCI Women
श्री चरणी की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे 197 रन पर ऑलआउट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, क्रांति गौड़ ने 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि दीप्ति शर्मा को दो सफलताएं मिलीं। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। श्री चरणी ने सलामी बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा (25) और चिपो मुगेरी-तिरिपानो को आउट कर टीम को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद उन्होंने न्याशा ग्वांजुरा (13) और मिशेल मावुंगा को पवेलियन भेजकर जिम्बाब्वे की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
बिलव्ड बिजा ने संभाला मोर्चा
जिम्बाब्वे की ओर से बिलव्ड बिजा ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए और एक छोर संभालकर भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला किया। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और जिम्बाब्वे की पूरी टीम 200 रन का आंकड़ा छूने से पहले ही सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन के बावजूद फील्डिंग में टीम कुछ मौकों पर कमजोर नजर आई। शुरुआती ओवरों में मुपाचिकवा और मुगेरी-तिरिपानो के कैच छूटे, जबकि बाद में मिशेल मावुंगा का एक मुश्किल कैच भी पकड़ने में भारतीय खिलाड़ी नाकाम रहीं।

4 of 5
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women
प्रतिका रावल का नाबाद शतक
198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। इस दौरान पहले विकेट के लिए उन्होंने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ 94 रनों की साझेदारी निभाई। मंधाना 32 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद प्रतिका को शेफाली वर्मा का साथ मिला। शेफाली भी शानदार फॉर्म में नजर आईं और 64 रन बनाकर नाबाद रहीं।  भारत ने 27.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही रन गति बनाए रखी और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं दिया। प्रतिका की शानदार बल्लेबाजी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। भारत ने महज 27.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंधाना-प्रतिका - फोटो : BCCI Women
सीरीज में भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम ने वनडे में भी अपनी लय बरकरार रखी। भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन ने पहले मुकाबले में टीम की जीत सुनिश्चित की। अब भारतीय टीम की नजरें अगले वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें