फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs ENG-W: 'WPL ने खिलाड़ियों की प्रगति में अहम भूमिका निभाई', टी20 सीरीज जीत के बाद कोच मजूमदार का बयान

Sun, 13 Jul 2025 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

मजूमदार ने पांचवें टी20 में अंतिम गेंद पर भारत की पांच विकेट की हार के बाद कहा, 'डब्ल्यूपीएल खिलाड़ियों की प्रगति का एक अहम हिस्सा रहा है। इसमें कोई शक नहीं है।'
विज्ञापन
1 of 6
खिलाड़ियों से बात करते कोच अमोल मजूमदार - फोटो : ANI
भारतीय कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार महिला टी20 सीरीज जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को देते हुए कहा कि इसने खिलाड़ियों की प्रगति में ‘अहम भूमिका’ निभाई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रतिस्पर्धी घरेलू सत्र को भी दिया। भारत शनिवार को पांचवां और अंतिम मैच हार गया, लेकिन सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
मजूमदार ने पांचवें टी20 में अंतिम गेंद पर भारत की पांच विकेट की हार के बाद कहा, 'डब्ल्यूपीएल खिलाड़ियों की प्रगति का एक अहम हिस्सा रहा है। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन भारत में और भी टूर्नामेंट हैं जिन पर हमारी नजर है। बहुत सारे घरेलू खिलाड़ी खेल रहे हैं। डब्ल्यूपीएल बीसीसीआई की पहल का एक हिस्सा मात्र है। इसलिए मुझे लगता है कि डब्ल्यूपीएल हमारे लिए एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन साथ ही ऐसे अन्य टूर्नामेंट भी हैं जो महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
भारत के लिए इस सीरीज से डेब्यू करने वाली बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 10 विकेट लेकर सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने खेलने के दिनों में घरेलू स्तर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे मजूमदार ने कहा कि वह 'डब्ल्यूपीएल की खोज' रहीं। 20 वर्षीय चरणी को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हालांकि, शनिवार को उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

4 of 6
हरमनप्रीत और अमोल मजूमदार - फोटो : PTI
मजूमदार ने कहा, 'मुझे लगता है, आप जानते हैं, डब्ल्यूपीएल से हमने उन्हें पहचाना और फिर मुझे लगता है कि उनकी प्रगति शानदार रही है। हम एक बाएं हाथ की स्पिनर की तलाश में थे और वह इस काम के लिए बिल्कुल सही बैठी हैं।' मजूमदार ने कहा कि इस सीरीज में सबसे अहम बात भारत की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण रहा जिसने पहले से ही मजबूत बल्लेबाजी क्रम का अच्छा साथ निभाया।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे अहम बात हमारी गेंदबाजी थी। इसमें कोई शक नहीं है। भारत से रवाना होने से पहले हमारे पास एक रणनीति थी। हमारा शिविर अच्छा था और हमने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर काफी ध्यान दिया जिसका असर इस सीरीज में दिखा। मुझे लगता है कि सबसे बड़ी उपलब्धि हमारी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
राधा यादव की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण ने भी सीरीज के दौरान ध्यान आकर्षित किया और मजूमदार ने कहा कि यह सुधार इस बाएं हाथ की स्पिनर द्वारा घरेलू स्तर पर किए गए प्रयासों का परिणाम है। मजूमदार ने कहा, 'वह शानदार रही हैं। वह बहुत मेहनत करती हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं, लेकिन जहां तक क्षेत्ररक्षण का सवाल है तो वह पर्दे के पीछे बहुत मेहनत करती हैं। राधा एक ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्हें हमें कभी-कभी रोकना पड़ता है। उसमें शानदार कैच लपकने का हुनर है। मैंने दुबई टी20 विश्व कप में यह देखा है और उसने वहां एक शानदार कैच लपका था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें