फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: राहुल की वापसी से शुभमन को देनी होगी 'कुर्बानी', जिम्बाब्वे में बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया

Sun, 14 Aug 2022 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरारे में होने वाली सीरीज में हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ नहीं है और यह दायित्व वीवीएस लक्ष्मण निभा रहे हैं। यह तय है लक्ष्मण अपने पूर्व साथी द्रविड़ के ब्लू प्रिंट पर ही काम करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 18 अगस्त से होने वाली वनडे सीरीज केएल राहुल के लिए इस माह के अंत में होने वाले एशिया कप से पहले ड्रेस रिहर्सल होगी। राहुल जिम्बाब्वे के खिलाफ अनुभवी शिखर धवन के साथ सलामी जोड़ीदार होंगे, ऐसे में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के तीसरे क्रम पर उतरने की संभावना है। टीम इंडिया 18, 20 और 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी।

इस साल टी-20 विश्वकप होना है और जहां तक इस प्रारूप की बात है तो शुभमन टीम प्रबंधन की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। अगर वह तीसरे क्रम पर उतरेंगे तो यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कप्तान राहुल एशिया कप से पहले ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिता सकेंगे। वह फरवरी के बाद पहला मैच खेलेंगे। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से यूएई में किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ के ब्लू प्रिंट पर काम करेंगे लक्ष्मण
हरारे में होने वाली सीरीज में हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ नहीं है और यह दायित्व वीवीएस लक्ष्मण निभा रहे हैं। यह तय है लक्ष्मण अपने पूर्व साथी द्रविड़ के ब्लू प्रिंट पर ही काम करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे गिल
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवरों की सीरीज में बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 64, 43, और 98 नाबाद रन बना थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। अब ये देखना होगा कि शुभमन की फॉर्म को देखकर राहुल उन्हें शीर्ष क्रम पर ही उतारते हैं या फिर एशिया कप के मद्देनजर खुद को ऊपरी क्रम पर लाते हैं।

4 of 5
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व चयनकर्ता ने कहा- टीम प्रबंधन ने गिल को अच्छे से बढ़ाया
पूर्व चयनकर्ता और टेस्ट ओपनर रहे देबांग गांधी का कहना है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने शुभमन को अच्छी तरह आगे बढ़ाया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया भी है लेकिन टीम का मूलमंत्र यही नजर आ रहा है कि खिलाड़ियों को विभिन्न क्रमों के लिए तैयार किया जाए। ऐसे में लगता यही है कि गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे क्रम पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल कप्तान होंगे - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल को मिलेंगे ज्यादा मौके: दीपदास गुप्ता
भारत के अन्य खिलाड़ी और कमेंटेटर दीपदास गुप्ता का कहना है कि मैं सहमत हूं कि एक अच्छी सीरीज के बाद किसी भी बल्लेबाज के लिए यह मुश्किल होगा लेकिन फिलहाल लक्ष्य राहुल को एशिया कप को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी का मौका देना है। यह अल्पकालिक व्यवस्था होगी और मुझे लगता है कि शुभमन को वनडे विश्वकप के लिए बतौर ओपनर तैयार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें