फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: वैभव की निडर बल्लेबाजी या मयंक की घातक गेंदबाजी, भारतीय टीम की जीत का सबसे बड़ा नायक कौन?

Thu, 23 Jul 2026 08:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

जिम्बाब्वे पर भारत की सात विकेट की जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की। वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच मयंक यादव ने 21 महीने बाद सफल वापसी को यादगार बताते हुए हरारे की पिच से मिले अतिरिक्त उछाल और स्विंग को अपनी सफलता का बड़ा कारण बताया।
विज्ञापन
1 of 6
मयंक यादव-श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI-ANI
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में सात विकेट की जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। कप्तान के तौर पर पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज करने वाले श्रेयस ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच बने मयंक यादव ने करीब 21 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी को अपने करियर का बेहद खास पल बताया। वैभव की रिकॉर्डतोड़ अर्धशतकीय पारी और मयंक की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

2 of 6
मयंक यादव - फोटो : IANS
'देश के लिए जीत में योगदान देना सबसे खास'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए मयंक यादव ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर जीत में योगदान देना उनके लिए बेहद खास एहसास है। उन्होंने कहा, 'देश के लिए जीत में योगदान देना हमेशा शानदार लगता है। लंबे अंतराल के बाद वापसी करना और टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद यादगार पल है।'
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
हरारे की पिच ने दिया भरपूर साथ
मयंक ने कहा कि हरारे की विकेट पर उन्हें भारत की तुलना में ज्यादा उछाल और स्विंग मिली। उन्होंने बताया कि उनकी योजना सिर्फ अच्छी लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने की थी और पिच से मिल रही अतिरिक्त बाउंस ने उन्हें काफी मदद की। तेज गेंदबाज ने यह भी माना कि पूरी भारतीय पेस यूनिट ने लगातार दबाव बनाए रखा, जिसकी वजह से जिम्बाब्वे बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

4 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
श्रेयस बोले- गेंदबाजों ने कर दिया कमाल
कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों के प्रदर्शन को असाधारण करार दिया। उन्होंने कहा कि टीम को पहले से उम्मीद थी कि विकेट पर अच्छी उछाल मिलेगी और मयंक यादव ने नई गेंद से उसका शानदार फायदा उठाया। श्रेयस ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया और लगातार सटीक लाइन-लेंथ से दबाव बनाकर रखा।
विज्ञापन

5 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव की बल्लेबाजी ने बदल दिया मैच
श्रेयस ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिच को जल्दी समझा और शुरुआत से ही सकारात्मक रवैया अपनाया। कप्तान ने कहा, 'वैभव पूरी तरह निडर खिलाड़ी हैं। जिस आत्मविश्वास के साथ वह मैदान पर उतरते हैं, वह शानदार है। उन्होंने परिस्थितियों को जल्दी समझा और मैच हमारे पक्ष में कर दिया।' वैभव ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 19 गेंदों पर 50 रन की विस्फोटक पारी खेली और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैभव सूर्यवंशी-मयंक यादव - फोटो : IANS
मयंक की धार और वैभव का तूफान, भारत की आसान जीत
126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरुआती झटका जरूर गंवाया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। दूसरी ओर, मयंक यादव ने वापसी मैच में चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए और पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे को शुरुआती झटका दिया। भारत ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत भी रही, जबकि टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें