फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM Photos: दीपक की खेल भावना ने इनोसेंट काया को बचाया, कैंसर से जूझ रहे बच्चे को संजू का खास तोहफा

Tue, 23 Aug 2022 09:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह छठा मौका था, जब भारत ने वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया है। 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की है और छठी बार वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया है। सीरीज के दो मैच बुरी तरह हारने वाली जिम्बाब्वे की टीम ने तीसरे मैच में कमाल का खेल दिखाया और मैच आखिरी ओवर में जाकर खत्म हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत बहुत ही साधारण थी, लेकिन बाद में सिकंदर रजा ने शानदार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मैच में वापस ले आए। 49वें ओवर में शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़कर भारत की जीत पक्की की। इस मैच की पहली पारी में गिल ने शानदार शतक लगाया था। 

मैच की दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिर सकता था, लेकिन दीपक चाहर की खेल भावना के चलते ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद संजू सैमसन के छोटे फैन ने ऑटोग्राफ की मांग की और जब संजू ने ऑटोग्राफ दिया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच की दूसरी पारी में दीपक चाहर पहली गेंद करने वाले थे तभी उन्होंने देखा कि इनोसेंट काया नॉन स्ट्राइक पर क्रीज से आगे निकल गए थे। दीपक ने गेंद करने की बजाय गिल्लियां बिखेर दीं और यदि वो अपील करते तो काया को वापस जाना पड़ता। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। दीपक ने खेल भावना दिखाते हुए अपील नहीं की और काया को चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि, काया इसका फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। 
विज्ञापन

3 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान संजू सैमसन ने कैंसर से जूझ रहे एक बच्चे का दिन बना दिया। उन्होंने इस बच्चे को पहले एक गेंद दी, जिसमें उनका ऑटोग्राफ था। इसके बाद उन्होंने उस बच्चे को किस भी किया। संजू के इस भावना की जमकर तारीफ हो रही है और जिम्बाब्वे में भी उन्होंने अपने फैन बना लिए हैं।

4 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने ट्रॉफी राहुल त्रिपाठी को सौंप दी। टीम की तस्वीर में भी राहुल त्रिपाठी बीच में नजर आए। राहुल को लंबे समय बाद भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन इस सीरीज में उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन

5 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरा वनडे मैच जीतने के साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 14वां वनडे मैच जीत लिया है। भारत की युवा टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और सीरीज अपने नाम की। हरारे के मैदान पर भारत का प्रदर्शन शानदार है और इस सीरीज के बाद यह और शानदार हो गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
सिकंदर रजा - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के सिंकदर रजा ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 95 गेंद में 115 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन 49वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। रजा ने पिछले छह मैचों में तीन बार शतकीय पारी खेली है। 
विज्ञापन

7 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए अक्षर पटेल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच को भारत से दूर ले जा रहे थे, लेकिन अक्षर ने उन्हें पगबाधा आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

8 of 10
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और 130 रन की बेहतरीन पारी खेली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका पहला शतक है। इससे पहले वो कई मौकों पर शतक के करीब पहुंचे थे, लेकिन कभी यह कीर्तिमान हासिल नहीं कर सके थे। 

9 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने इस मैच में पांच विकेट लिए। उन्होंने वनडे में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की। इवांस की शानदार गेंदबाजी के बावजूद भारतीय टीम 290 रन का स्कोर बनाने में सफल रही और यह मैच भी जीत लिया। 
विज्ञापन

10 of 10
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में शिखर धवन ने शार्दुल ठाकुर की जर्सी पहन कर बल्लेबाजी की। फैंस ने यह देखकर सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया। एक यूजर ने लिखा कि गब्बर ने ठाकुर की जर्सी पहनी है। फैंस ने शोले फिल्म से जोड़ते हुए दोनों खिलाड़ियों के मजकर मजे लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें