श्रीलंका की टीम को नया मलिंगा मिल चुका है। इस गेंदबाज का एक्शन पूरी तरह से श्रीलंकाई दिग्गज मलिंगा से मिलता है। इस गेंदबाज का नाम मथीशा पाथिराना है। 19 साल के मथीसा अंडर-19 एशिया कम में श्रीलंका की टीम का हिस्सा हैं और इसी टूर्नामेंट में गेंदबाजी करके वो सुर्खियों में आए हैं। मथीसा ने अंडर 19 एशिया कप के चार मैचों में छह विकेट अपने नाम किए हैं। उन्हें श्रीलंका की नई खोज माना जा रहा है। अपने गेंदबाजी एक्शन के चलते मथीसा लगातार सुर्खियों में हैं।