फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में मैच के दौरान टीम इंडिया की सुरक्षा में चूक, मैदान पर विराट के पास पहुंचे युवक

Fri, 20 Sep 2019 10:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोहाली में मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा युवक - फोटो : social Media
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मोहाली के मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मैच के दौरान ही तीन युवक बीच मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास पहुंच गए, जब विराट बल्लेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 4
मोहाली में मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा युवक - फोटो : social Media
खबरों के अनुसार जब विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे। तभी कुछ युवक मैदान पर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर विराट के करीब फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच गए। पहले एक युवक मैदान में पहुंचा फिर उसको देखते हुए दो और युवक मैदान में घुस गए। इस वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को इन युवकों को मैदान से बाहर करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ा।
विज्ञापन

3 of 4
मोहाली में मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा युवक - फोटो : social Media
मलूम हो कि, मैच से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय टीम को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने से इनकार कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस ने बीसीसीआई से नौ करोड़ रुपए की राशि प्राप्त नहीं होने की वजह से यह कदम उठाया था। बीसीसीआई को चंड़ीगढ़ पुलिस के पास नौ करोड़ की राशि जमा करानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस ने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन

4 of 4
मोहाली में मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा युवक - फोटो : social Media
टीम इंडिया ने मोहाली में खेल गए मुकाबले दक्षिण अफ्रीकी टीम को सात विकेट से हरा दिया था। विराट कोहली ने नाबाद 72 रन की पारी खेली और टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपनी जमीन पर टी-20 में पहली बार हराया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें