टेस्ट इतिहास में केवल एक बार ही किसी टीम ने मैच के पांचवें दिन 400 से अधिक रन बनाए। 1948 में हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया (ब्रैडमैन की अजेय टीम) ने इंग्लैंड के विरुद्ध 404/3 का स्कोर बनाया था, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 से अधिक रनों का पीछा करने का पहला सफल प्रयास था। हालांकि, भारत के सामने लक्ष्य इससे भी ज्यादा है।
गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के सामने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 500+ रन का लक्ष्य रखा है। इससे पहले यह मौका 2004 में नागपुर में आया था, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 543 रन का लक्ष्य रखा था। उस मुकाबले में भारत को 342 रन से हार मिली थी, जो आज भी टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। अब एक बार फिर वही स्थिति है और भारतीय टीम के सामने लक्ष्य बड़ा है, पिच चुनौतीपूर्ण है और इतिहास भारत के पक्ष में नहीं।
549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे अभी भी 522 रन बनाने हैं। बुधवार को 90 ओवर का खेल तय करेगा कि भारत मैच में वापसी कर सकता है या नहीं। हालांकि, आज तक कभी आखिरी दिन इतना लक्ष्य किसी टीम ने हासिल नहीं किया है। भारत के सामने मैच को ड्रॉ कराने का विकल्प होगा। मैच को ड्रॉ कराने पर भी भारत दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज हार जाएगा, क्योंकि कोलकाता टेस्ट दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। ऐसे में भारत के सामने जीत ही इस सीरीज को बचाने का एकमात्र विकल्प है। क्या भारत असंभव सी कहानी लिख पाएगा? यह तो कल 90 का खेल ही बताएगा।
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
टेस्ट मैच के आखिरी दिन 500+ रन, असंभव?
टेस्ट इतिहास में केवल एक बार ही किसी टीम ने मैच के पांचवें दिन 400 से अधिक रन बनाए। 1948 में हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया (ब्रैडमैन की अजेय टीम) ने इंग्लैंड के विरुद्ध 404/3 का स्कोर बनाया था, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 से अधिक रनों का पीछा करने का पहला सफल प्रयास था। हालांकि, भारत के सामने लक्ष्य इससे भी ज्यादा है। भारत को दूसरी पारी में दो झटके केएल राहुल (6) और यशस्वी जायसवाल (13) के रूप में लगे। फिलहाल कुलदीप यादव और साई सुदर्शन नाबाद हैं।
विज्ञापन
3 of 8
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ANI
21वीं सदी में सिर्फ एक बार बचाया है ऐसा मैच
भारत ने 21वीं सदी में चौथी पारी में 100+ ओवर सिर्फ एक बार बल्लेबाजी की है और वह भी सिडनी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। उस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत ने 131 ओवर बैटिंग की थी और मैच ड्रॉ कराया था। यह वही मैच है, जहां ऋषभ पंत, अश्विन-हनुमा और पुजारा ने जज्बा दिखाया था। इसलिए यह करिश्मा नामुमकिन नहीं, पर आसान भी नहीं। क्योंकि भारत के पास पुजारा और हनुमा जैसा धैर्य से खेलने वाला बल्लेबाज नहीं है। चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में भारत ने 15.5 ओवर बल्लेबाजी कर ली है और पांचवें उसे 90 ओवर खेलना होगा। यानी 95.5 ओवर। भारत पहले भी घर पर कई बार चौथी पारी में इतने ओवर बल्लेबाजी कर चुका है। 2008 में तो टीम को जीत भी मिली थी।
चौथी पारी में भारत ने सबसे ज्यादा कितने ओवर बल्लेबाजी की
(घरेलू टेस्ट में जनवरी 2000 के बाद)
ओवर
खिलाफ
परिणाम
स्थान
साल
98.3
इंग्लैंड
जीत
चेन्नई
2008
97.0
इंग्लैंड
ड्रॉ
अहमदाबाद
2001
90.0
पाकिस्तान
हार
बंगलूरू
2005
87.4
ऑस्ट्रेलिया
हार
बंगलूरू
2004
80.4
वेस्टइंडीज
जीत
नई दिल्ली
2011
4 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ANI
द. अफ्रीका का भारत के खिलाफ 700+ रन वाले मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैचों में कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं। कभी-कभी दक्षिण अफ्रीका की टीम भी भारत पर हावी रही है। यह मैच भी उसी सूची में शामिल हो चुका है। आइए जानते हैं कब-कब दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 700 से ज्यादा रन बनाए हैं-
स्थान
साल
कुल रन
परिणाम
चेन्नई
2008
871
ड्रॉ
कोलकाता
1996
795
भारत जीता
केपटाउन
1997
785
द. अफ्रीका जीता
गुवाहाटी
2025
749
यह मैच
केपटाउन
2011
703
ड्रॉ
विज्ञापन
5 of 8
रवींद्र जडेजा
- फोटो : PTI
भारत vs दक्षिण अफ्रीका: सबसे सफल गेंदबाज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50+ विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में रवींद्र जडेजा भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में चार विकेट झटके। इस लिस्ट में उनसे ऊपर अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह और अश्विन हैं।
गेंदबाज
विकेट
औसत
अनिल कुंबले
84
31.79
जवागल श्रीनाथ
64
24.48
हरभजन सिंह
60
28.40
रविचंद्रन अश्विन
57
22.28
रवींद्र जडेजा
52
19.63
विज्ञापन
6 of 8
जडेजा
- फोटो : BCCI
जडेजा ने रचा इतिहास
रवींद्र जडेजा सिर्फ दूसरे लेफ्ट-आर्म स्पिनर बने हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50+ टेस्ट विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड के कॉलिन ब्लिथ ने 1906-1910 के बीच हासिल की थी। और भी दिलचस्प बात यह है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50+ विकेट लेने वालों में, जडेजा और कोर्टनी वॉल्श ही ऐसे बॉलर हैं जिनका औसत 20 से नीचे है।
विज्ञापन
7 of 8
जडेजा और पंत
- फोटो : BCCI
एशिया में चौथी पारी में बड़ी चेज, इतिहास क्या कहता है?
अब तक एशिया में कोई भी टीम 400+ लक्ष्य का पीछा करके टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। एशिया में सबसे बड़ा सफल चेज वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 2021 में चटगांव में सात विकेट गंवाकर 395 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, भारत में सबसे बड़ा सफल चेज 387 रन का है, जो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में हासिल किया था (चार विकेट गंवाकर)। इसलिए अगर भारत यह मैच जीतता है, तो यह इतिहास बदलने वाला पल होगा।
ट्रिस्टन स्टब्स: स्वीप शॉट का तूफान
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप शॉट्स से खेल बदला। उन्होंने स्वीप के 14 शॉट्स खेले और 33 रन बटोरे। स्वीप पर उन्होंने दो डॉट खेले और उन्हीं में वह आउट हुए। स्वीप शॉट्स से उन्होंने पांच चौके और एक छक्का बटोरा। इस दौरान स्वीप पर उनका स्ट्राइक रेट 235.71 का रहा।