फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Photos: पुजारा के कैच छोड़ते ही कोहली गुस्से में डगआउट में जाकर बैठे, पंत के लिए डुसेन से भी भिड़ गए

Sat, 15 Jan 2022 06:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

कीगन पीटरसन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
1 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। टीम इंडिया ने केपटाउन में खेले गए आखिरी टेस्ट में अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा था। इसे अफ्रीकी टीम ने चौथे दिन तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को 111 रन बनाने थे और क्रीज पर कीगन पीटरसन और रसी वान डर डुसेन मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

2 of 11
पुजारा से कैच छूट गया - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 39वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर पीटरसन ने डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे पहले स्लिप में खड़े पुजारा के पास गई। पुजारा ने तब आसान मौके को गंवा दिया और उनके हाथ से यह आसान कैच छूट गया। ऐसा होने के बाद बुमराह खामोश हो गए और कुछ रिएक्ट नहीं किया। वहीं कप्तान विराट कोहली भी शांत दिखे। उन्होंने गेंद उठाकर दूसरे फील्डर को थमा दी।
विज्ञापन

3 of 11
कोहली निराश दिखे - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा भी काफी निराश नजर आए और इसका अफसोस जताते दिखे। कुछ देर बाद कोहली फील्डिंग छोड़कर गुस्से में डगआउट में जाकर बैठ गए और निराश दिखे। पीटरसन को जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने संभलकर खेला और टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जमा दिया। वे 82 रन बनाकर शार्दुल की गेंद पर बोल्ड हुए, लेकिन तब तक उन्होंने अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया था।

4 of 11
डुसेन को नॉटआउट देने पर अंपायर से बात करते कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 37वें ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद शमी ने फुल लेंथ पर डाली और डुसेन ने उसे ड्राइव करने का मन बनाया। गेंद बल्ले के करीब से निकाल गई और पंत के पास पहुंची। कोहली और पंत समेत पूरी टीम इंडिया ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लिया। रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बिना बल्ले को लगे हुए कीपर की पास पहुंची थी। हालांकि, अल्ट्राएज तक्नीक पर डबल स्ट्राइक दिखा, लेकिन वो बल्ले के जमीन पर घसीटने की वजह से थी। थर्ड अंपायर के डुसेन को नॉटआउट देने पर कोहली विश्वास नहीं कर पाए और अंपायर से बात करते दिखे। उनका मानना था कि डबल स्ट्राइक बल्ले पर लगने की वजह से था।
विज्ञापन

5 of 11
फिफ्टी के बाद पीटरसन को बधाई देते डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
कीगन पीटरसन ने टेस्ट के तीसरे दिन नाबाद रहने के बाद चौथे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाया और टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की और भारत के हाथों से मैच छीन लिया। 
विज्ञापन

6 of 11
आउट होने के पवेलियन लौटते पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया
पीटरसन 82 रन बनाकर आउट हुए। जब वह पवेलियन लौट रहे थे, तब स्टेडियम में मौजूद सभी लोग उनके लिए खड़े होकर ताली बजा रहे थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी पीटरसन की बल्लेबाजी की प्रशंसा की और ताली बजाई।
विज्ञापन

7 of 11
फील्ड पर कोहली और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर डुसेन और कोहली के बीच भी नोकझोंक देखने को मिली। कोहली बल्लेबाज डुसेन के पास पहुंचे और उनसे कहा कि तुम अपने से पांच साल छोटे प्लेयर ऋषभ पंत को स्लेज करते हो। क्या यह तुम्हें अच्छा लगता है? दरअसल जोहानिसबर्ग टेस्ट में डुसेन और ऋषभ पंत के बीच तीखी बहस हुई थी और डुसेन ने पंत को स्लेज किया था। पंत अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए थे और भारत कम स्कोर का लक्ष्य दे पाई थी। इसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

8 of 11
डुसेन से बातचीत करते कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे दिन टीम ने 23 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। एडेन मार्करम 16 रन बनाकर शमी की गेंद पर राहुल को कैच थमा बैठे। वहीं, डीन एल्गर 96 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। एल्गर और पीटरसन के बीच 134 गेंदों पर 78 रन की साझेदारी हुई। चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 101 रन से आगे खेलना शुरू किया। डुसेन और बावुमा ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता दिया। बावुमा 32 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच खत्म होने के बाद डुसेन और कोहली बातचीत करते दिखे।

9 of 11
रबाडा और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद कगिसो रबाडा और विराट कोहली, दोनों को सम्मानित किया गया। रबाडा को 50वें टेस्ट के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, कोहली को 100 कैच पूरे करने के लिए सम्मानित किया गया।

10 of 11
ट्रॉफी के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज को फ्रीडम सीरीज नाम दिया गया था।
विज्ञापन

11 of 11
पीटरसन और डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया
कीगन पीटरसन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें