फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Photos: ईशान किशन ने खेला पंत वाला शॉट तो ऋषभ ने दिलाई रैना की याद, कार्तिक की वापसी से फैंस खुश

Fri, 10 Jun 2022 10:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में भारत के लिए कई अच्छी चीजें निकलकर सामने आईं। भारत की युवा टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर यह साबित किया की टीम इंडिया का भविष्य उज्जवल है।
 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/Social Media
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह मैच सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का स्कोर बनाया था, लेकिन अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इसके साथ ही भारत के लगातार 13 टी20 मैच जीतने का सपना भी टूट गया। 

इस मैच में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम इंडिया के पक्ष में भी कई चीजें हुईं। युवा टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर यह साबित किया कि टीम इंडिया का भविष्य उज्जवल हाथों में है। ऋषभ पंत के शॉट ने फैंस को सुरेश रैना की याद दिलाई। वहीं दिनेश कार्तिक की वापसी से फैंस बेहद खुश नजर आए। यहां हम मैच से जुड़े खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ईशान किशन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद में 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान ऋषभ पंत के अंदाज में एक हाथ से शॉट खेला और चौका बटोरा। हालांकि, पंत इस शॉट में अपने दाएं हाथ में बल्ला पकड़े रखते हैं, जबकि किशन ने बाएं हाथ में बल्ला पकड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
 इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान भारतीय कप्तान ऋषभ पंत दो बार जमीन पर गिर गए। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं लगी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अंदाज ऐसा है कि वो जमीन पर गिरकर भी बड़े शॉट लगाते रहते हैं। इस मैच में भी उन्होंने 16 गेंद में 29 रन की पारी खेली।  

4 of 10
रासी वान डर डुसेन - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डर डुसेन इस मैच में कई बार चोटिल होने से बचे। रन भागने और बल्लेबाजी करने के दौरान उन्हें कई बार गेंद लगी, लेकिन गनीमत रही कि चोट नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया। उन्होंने 46 गेंद में 75 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

5 of 10
ऋषभ पंत और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में ऋषभ पंत के एक शॉट ने सुरेश रैना की याद दिला दी। पंत ने सीधे बल्ले से गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर छह रह के लिए भेज दिया था। इस दौरान उनके शॉट खेलने का अंदाज हूबहू सुरेश रैना से मिल रहा था। ऐसा लगा कि रैना फिर से बल्लेबाजी के लिए आ गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
दिनेश कार्तिक के फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान दिनेश कार्तिक के फैंस बेहद खुश नजर आए। 2019 के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में वापसी की और मैदान में बैठे दर्शकों ने डीके..डीके चिल्लाना शुरू कर दिया। हालांकि, कार्तिक को सिर्फ दो गेंद खेलने का मौका मिला और वो अपनी बल्लेबाजी का जलवा नहीं दिखा पाए। 
विज्ञापन

7 of 10
डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत के सूत्रधार रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

8 of 10
डेविड मिलर - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड मिलर इस मैच में भी आईपीएल वाली फॉर्म में दिखे। उन्होंने 31 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। मिलर का स्ट्राइक रेट 206. 45 का रहा। 

9 of 10
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन न करन पाने वाले ईशान किशन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। किशन ने 48 गेंद पर 158.33 की स्ट्राइक रेट 76 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। 
विज्ञापन

10 of 10
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : BCCI
ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन ईशान किशन के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी। ऋतुराज ने ईशान किशन के साथ मिलकर 6.2 ओवर में 57 रन की साझेदारी की। उन्होंनें 15 गेंद में 23 रन की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें