फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Photos: टीम इंडिया ने कसी कमर, नेट्स पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, रोहित-राहुल की दिखी जुगलबंदी

Fri, 26 Aug 2022 06:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के साथ अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अभ्यास किया। अर्शदीप और आवेश में से किसी एक का खेलना तय है। यह भी हो सकता है कि रोहित शर्मा भुवनेश्वर के साथ दोनों को टीम में शामिल कर लें।
विज्ञापन
1 of 7
केएल राहुल, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI/Twitter
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। उसके लिए टीम इंडिया ने दुबई में तैयारी शुरू कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए। वहीं, युवा खिलाड़ियों ने भी जमकर अभ्यास किया। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI/Twitter
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने एक साथ बल्लेबाजी की। राहुल लंबे समय के बाद रोहित शर्मा के साथ टीम में हैं। वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के कप्तान थे, लेकिन उस सीरीज में रोहित नहीं खेले थे। दोनों ने दुबई में विकेट के बीच में दौड़ का अभ्यास भी किया, ताकि तालमेल सही हो सके।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI/Twitter
रोहित और राहुल के बाद विराट कोहली ने भी जमकर अभ्यास किया है। उन्होंने लंबे-लंबे शॉट लगाए। कोहली के ऊपर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी है। वह लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में उनके ऊपर सबकी नजरें होंगी।

4 of 7
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI/Twitter
कोहली के बाद बल्लेबाजी में क्रम में सूर्यकुमार यादव का नंबर है। उन्होंने नेट्स पर पसीना बहाया। सूर्यकुमार पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस बार अगर उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला तो वह बड़ी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI/Twitter
अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने बड़े-बड़े शॉट लगाए। पंत इस दौरान हंसी-मजाक के मूड में भी दिखे। मध्यक्रम में पंत को अगर मौका मिलता है तो उन्हें इस बार खुद को साबित करना होगा। वह टेस्ट और वनडे में तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में टी20 में उनकी बल्लेबाजी ठीक नहीं रही है।

विज्ञापन

6 of 7
हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक - फोटो : BCCI/Twitter
हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने भी नेट्स पर पसीना बहाया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन दो खिलाड़ियों पर इस बार काफी दबाव रहेगा। हार्दिक को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का विलेन बनाया गया था। वहीं, कार्तिक को युवा खिलाड़ियों के ऊपर तरजीह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI/Twitter
गेंदबाजों में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के साथ अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अभ्यास किया। अर्शदीप और आवेश में से किसी एक का खेलना तय है। यह भी हो सकता है कि रोहित शर्मा भुवनेश्वर के साथ दोनों को टीम में शामिल कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें