भारत ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : ANI/PTI
जय शाह ने भी दी टीम इंडिया को बधाई
युवारज ने अपने शिष्य अभिषेक शर्मा की खास तौर पर तारीफ की जिसे प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने लिखा, 'सर अभिषेक शर्मा को पहला प्लेयर आफ द टूर्नामेंट पुरस्कार मिलने की बधाई। लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिये भी। मेहनत करते रहो। एसयूवी चलाने का मजा लो। अभी आगे बहुत कुछ हासिल करना है।' वहीं, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, 'टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर बधाई। भारतीय क्रिकेट के लिये गर्व का पल। टीम इंडिया ने उत्कृष्टता, निरंतरता और जज्बा दिखाया। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।'