एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है। साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 (टी20) और 2018 में टीम इंडिया एशिया कप में चैंपियन बनी है।
एशिया कप 2023 में आज पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत का सामना पाकिस्तान से है। एशिया कप में एशिया की कुछ टॉप टीमें ही खेलती हैं और हमेशा ही भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में श्रीलंकाई टीम वनडे में कुछ खास नहीं कर पा रही है। इसी वजह से भारत और पाकिस्तान को ही ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एशिया कप से पहले हम बता रहे हैं कि अब तक किस टीम के नाम कौन से रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन
ज्यादा खिताब किसके नाम?
2 of 11
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है। साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 (टी20) और 2018 में टीम इंडिया एशिया कप में चैंपियन बनी है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ दो बार ही यह खिताब जीत पाई है। साल 2000 और 2012 में पाकिस्तान ने एशिया कप जीता। खास बात यह है कि दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं टकराई हैं और इस बार इसकी संभावना काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
आमने-सामने में कौन आगे?
3 of 11
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी बढ़त बना रखी है। उसने 13 में से सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। अगर एशिया कप के टी20 फॉर्मेट को भी मिला दिया जाए तो दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 17 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने नौ मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को छह मैचों में जीत मिली। दो मैच बेनतीजा रहे।
किसने बनाया बड़ा स्कोर?
4 of 11
पाकिस्तान की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में बड़ा स्कोर बनाने के मामले में पाकिस्तान आगे हैं। पाकिस्तान ने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट खोकर 385 रन बना दिए थे। इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 374 रन है। 2008 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत ने चार विकेट पर 374 रन बनाए थे। हालांकि, इस बार ये रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
5 of 11
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी खिलाड़ियों से आगे हैं। विराट कोहली ने एशिया कप (वनडे-टी20) मिलाकर 1042 रन के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप (वनडे-टी20) दोनों फॉर्मेट मिलाकर 1016 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस टूर्नामेंट में 23 मैच में 51.10 के औसत से 971 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात अर्धशतक और दो शतक भी निकले। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन शोएब मलिक ने बनाए हैं। उन्होंने 21 मैचों में तीन शतक और चार अर्धशतक की मदद से 907 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा शतक किसके नाम?
6 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के विराट कोहली चार शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक ने इस टूर्नामेंट में तीन शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा अर्धशतक किसने लगाए?
7 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में अर्धशतक लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज आगे हैं। इस सूची में रोहित (वनडे-टी20) और सचिन (वनडे) संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने नौ-नौ अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, पाकिस्तान के इंजमाम उल हक छह अर्धशतक के पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज हैं।
सबसे बड़ी साझेदारी किसने की?
8 of 11
मोहम्मद हफीज और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के नाम है। उन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी निभाई थी। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही शोएब मलिक और यूनुस खान (223 रन) और तीसरे नंबर पर बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद (214 रन) हैं।
सबसे बड़ी पारी किसने खेली?
9 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में सबसे बड़ी पारी भारत के विराट कोहली ने खेली है। साल 2012 में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे और युनुस खान और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। बाबर ने हाल ही में नेपाल के खिलाफ 151 रन बनाए थे। वहीं, यूनुस ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 144 रन बनाए थे। रहीम ने भी 144 रन की पारी खेली थी।
सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
10 of 11
सईद अजमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में विकेट चटकाने के मामले में पाकिस्तान के सईद अजमल आगे हैं। अजमल ने 12 मैचों में 25 विकेट चटकाए। भारत के लिए जडेजा ने एशिया कप टी20 और वनडे मिलाकर 23 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार और इरफान पठान ने 22-22 विकेट लिए थे।
इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार (टी20) वीरेन्द्र सहवाग (वनडे) के नाम है। खास बात यह है कि सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन उन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ गेंद से कमाल किया था। वीरू ने इस मैच में छह रन देकर चार विकेट लिए थे। वहीं, भुवी ने एशिया कप टी20 में चार रन देकर पांच विकेट झटके थे। पाकिस्तान के शादाब ने आठ रन देकर चार विकेट (एशिया कप टी20) लिए हैं। वनडे में आकिब जावेद ने 19 रन देकर पांच विकेट झटके थे।