फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

Sat, 19 Mar 2016 11:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली
भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन में खेला गया मुकाबला पिछले हर मुकाबले की तरह शानदार रहा और इस मैच में कई रोमांचक क्षण भी आए। हजारों दर्शकों से भरे स्टेडियम में इस कदर उत्साह था कि एक-एक शॉट पर ताली बज रहे थे। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि बारिश के कारण यह मैच में धुल जाएगा और इस शानदार मुकाबले का रोमांच जाता रहेगा, लेकिन देर से ही सही मैच शुरू हुआ और प्रशंसकों ने मैच के खूब मजे लिए।
विज्ञापन

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

2 of 9
team india - फोटो : getty
ईडन में भारत और पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबले में ढेरों रोमांचक क्षण आए और रोमांच के इन्हीं क्षणों के बीच विराट कोहली ने शानदार पारी भी खेली और अकेले अपने दम पर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में पाक के खिलाफ अजेय अभियान के 24 साल पुराने रिकॉर्ड (1992, वनडे वर्ल्ड कप) को कायम रखा। आइए, जानते हैं 18-18 ओवर के इस मैच में रोमांच के वो 7 पल जिसे लोग काफी समय तक याद रखेंगे।
विज्ञापन

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

3 of 9
hardik pandya - फोटो : getty
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाक ने अपनी पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया और भारत के पिछले 9 टी-20 मैचों में पावरप्ले में सफलता लेने के कारनामे को तोड़ दिया। लेकिन आठवें ओवर की चौथी गेंद पर सुरेश रैना की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने डाइव लगाकर जो खतरनाक कैच किया उसने भारतीय प्रशंसकों को खुश कर दिया। हालांकि डाइव के दौरान पांड्या के सीने में थोड़ी चोट आई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

4 of 9
रोहित शर्मा
भारतीय टीम को जीत के लिए मिले 119 रनों के लक्ष्य के जवाब में जब लग रहा था कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी भारत को अच्छी शुरुआत दिलाएगी तो रोहित तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हवा में खेल बैठे जिसे शोएब मलिक ने लपक लिया। यह विकेट उसी मोहम्मद आमिर ने लिया जिन्होंने एशिया कप में भी उन्हें अपना शिकार बनाया था। आमिर की इस सफलता से भारतीय खेमे में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

5 of 9
- फोटो : getty
इस महामुकाबले में सबसे खतरनाक पल उस समय आया जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने भारतीय पारी के पांचवें ओवर में शिखर धवन को बोल्ड करने के बाद अगली ही गेंद पर सुरेश रैना को भी बोल्ड कर दिया। लगातार दोहरे के झटके के बाद ऐसा लगा कि आज सामी कहीं टीम इंडिया पर कहर न ढा दें।
विज्ञापन

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

6 of 9
विराट कोहली
भारतीय पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने स्वीप करते हुए बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में उठाकर छह रन के लिए खेल दिया। भारतीय पारी का यह पहला छक्का रहा। इस छक्के ने भारतीय बल्लेबाजों में जोश भर दिया। इससे पहले भारत 10 ओवर में 60 रन ही बना सका था।
विज्ञापन

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

7 of 9
युवराज सिंह - फोटो : PTI
विराट कोहली के छक्के के बाद युवराज सिंह भी जोश में आ गए और अगले ओवर (12वां) में तेज गेंदबाज वहाब रियाज की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। 4 गेंदों के अंदर आए 2 छक्कों ने टीम इंडिया को लक्ष्य के और करीब ला दिया।

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

8 of 9
शाहिद अफरीदी
शुरुआती झटके के बाद शाहिद अफरीदी खुद को प्रमोट करते हुए ऊपर आए तो हर कोई चौंक गया कि वो इतनी जल्दी क्रीज पर कैसे आ गए। विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर अफरीदी भारत के खिलाफ इस मैच में एक भी छक्का नहीं जमा सके और 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या के शिकार बने। उनका सस्ते में आउट होना भारतीय प्रशंसकों के लिए किसी बड़ी घटना से कम नहीं था।
विज्ञापन

IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल

9 of 9
- फोटो : getty
उमर अकमल पाक के तूफानी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और इस मैच में भी उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने शुरू कर दिए। 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे उमर को रविंद्र जडेजा ने अगली गेंद पर अपना शिकार बना लिया। वह 16वें ओवर में आउट हुए और इसके बाद टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें