फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: जूनियर एनटीआर से मिले भारतीय खिलाड़ी, युजवेंद्र चहल-सूर्यकुमार और शुभमन गिल सहित ये क्रिकेटर आए नजर

Tue, 17 Jan 2023 05:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

भारतीय टीम श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 18 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन
1 of 6
जूनियर एनटीआर के साथ भारतीय खिलाड़ी और अन्य - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 18 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला मुकाबला होगा। मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दक्षिण फिल्मों के स्टार जूनियर एनटीआर से मुलाकात की। उनके साथ ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 6
युजवेंद्र चहल और जूनियर एनटीआर - फोटो : Yuzvendra Chahal/Instagram
जूनियर एनटीआर से मिलने वाले खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल भी रहे। चहल ने उनके साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। साथ ही एनटीआर से उन्होंने एक ऑटोग्राफ भी लिया है। यह उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के लिए है।
विज्ञापन

3 of 6
युजवेंद्र चहल और धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''जूनियर एनटीआर से मिलना वास्तव में खुशी की बात थी। सज्जन व्यक्ति। गोल्डन ग्लोब जीतने पर बधाई। हम सभी को गर्व है।'' इस पर जूनियर एनटीआर ने जवाब देते हुए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ''कल अच्छा समय बीता चहल। आइए कल (18 जनवरी) एक विजयी शुरुआत करें।'' वहीं, धनश्री ने लिखा- गर्व है।

4 of 6
जूनियर एनटीआर, सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी - फोटो : Suryakumar Yadav/Instagram
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी जूनियर एनटीआर से मुलाकात की। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। सूर्या के साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने लिखा, ''आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, भाई! आरआरआर को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर एक बार फिर बधाई।''
विज्ञापन

5 of 6
शुभमन गिल और जूनियर एनटीआर - फोटो : Shubman Gill/Instagram
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले शुभमन गिल भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भी अपने साथियों की तरह इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। शुभमन ने लिखा, ''स्टार जूनियर एनटीआर के साथ। गोल्डन ग्लोब जीतने पर बधाई।'' दक्षिण के स्टार उन्हें अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशान किशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : Ishan Kishan/Instagram
ईशान किशन भी जूनियर एनटीआर से मिलने के बाद काफी खुश दिखे। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। ईशान ने लिखा, ''महान इंसान, आपको देखकर अच्छा लगा भाई जूनियर एनटीआर। आपके साथ समय बहुत अच्छा बीता। आपको एक बार फिर से आपकी सफलता पर बधाई।'' आरआरआर के हीरो ने ईशान को भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ''अच्छा समय बीता ईशान। जाओ देश के लिए कुछ और दोहरे शतक लगाओ।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें