फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: सीरीज बचाने के लिए विराट इन 11 खिलाड़ियों पर लगाएंगे दांव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sat, 08 Feb 2020 02:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
तीन मैच की वन-डे सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम शनिवार को दूसरे मुकाबले में श्रृंखला बचाने के लिए उतरेगी। पहले मुकाबले में टीम की खराब गेंदबाजी एक बड़े स्कोर भी नहीं बचा पाई थी। दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली गेंदबाजी और खराब फील्डिंग में सुधार के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेंगे। टी-20 सीरीज में विराट ब्रिगेड ने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में टीम की गेंदबाजी लचर नजर आई। कोहली दूसरे मुकाबले में सीरीज बचाने के लिए एक बेहतरीन टीम के साथ उतरना चाहेंगे। टीम बल्लेबाजी की कोई समस्या नहीं है, लेकिन गेंदाबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वन-डे में उतर सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर्स 

मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी ओपनिंग की कमान संभालेंगे। पिछले मैच में दोनों ने अपना वन-डे डेब्यू किया था। दोनों ने ही टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वे शुरू में मिले स्टार्ट को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे। इस मुकाबल में भी टीम चाहेगी की दोनों सलामी बल्लेबाज टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाए।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम 

मिडिल ऑर्डर की कमान कप्तान विराट कोहली के साथ श्रेयस अय्यर संभालते हुए नजर आएंगे। अय्यर ने पहले मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। नंबर पांच पर केएल राहुल बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। राहुल गजब के फॉर्म में है। पहले मैच में भी उन्होंने 88 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया था।

4 of 7
रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। सीरीज के पहले मैच में जडेजा गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए थे।

विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

केएल राहुल ही इस मैच में भी विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। राहुल ने अभी तक बेहतरीन विकेटकीपिंग की है और उनके उपर बढ़ी जिम्मेदारियों से उनका खेल और भी निखरा है।

विज्ञापन

6 of 7
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी पहले मुकाबले में कमजोर दिखी थी। इस मैच में टीम इंडिया अपने इस मोर्चे को मजबूत कर के ही उतरेगी। भारतीय टीम की आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे और नवदीप सैनी और मोहम्मद शमी उनका साथ देते हुए नजर आ सकते हैं। स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे के लिए संभावित भारतीय टीम

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान) श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें