रवींद्र जडेजा
- फोटो : BCCI
जडेजा ने हासिल की खास उपलब्धि
35 वर्षीय ऑलराउंडर ने वानखेड़े में जारी इस मुकाबले की पहली पारी में कुल पांच विकेट चटकाए। उन्होंने सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में जहीर खान और इशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। दोनों दिग्गजों के नाम टेस्ट में 311-311 विकेट दर्ज हैं। वहीं, जडेजा के अब टेस्ट में 314* विकेट हो गए हैं। वह भारत के लिए इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां फाइवफर है।