फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Series: भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, गुप्टिल-बोल्ट को बाहर किया

Tue, 15 Nov 2022 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

India Tour Of New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों सीरीज के लिए 13-13 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। केन विलियम्स दोनों टीमों की कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, टीम बुधवार को ट्रेनिंग के लिए वेलिंग्टन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान हो गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर ओपनर मार्टिन गुप्टिल और दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को टीम से बाहर कर दिया है। वहीं, उनकी जगह फिन एलेन ही अब दोनों फॉर्मेट में टीम के लिए ओपनिंग करते दिखेंगे। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 10
ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गुप्टिल - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों सीरीज के लिए 13-13 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। केन विलियम्स दोनों टीमों की कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, टीम बुधवार को ट्रेनिंग के लिए वेलिंग्टन पहुंच जाएगी। 23 साल के युवा ओपनर एलेन ने अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय और आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एलेन को जगह मिलने से गुप्टिल टीम से बाहर हो गए। एलेन हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे। 
विज्ञापन

3 of 10
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बोल्ट का बाहर होना हैरान करने वाला है, क्योंकि यह पेसर न्यूजीलैंड के कंडीशन में अपनी पेस और स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। टिम साउदी टी20 और वनडे दोनों सीरीज में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, एडम मिल्ने और मैट हेनरी (सिर्फ वनडे) को भी टीम में जगह मिली है। मिल्ने 2017 के बाद पहली बार वनडे खेलते दिखेंगे। हालांकि, वह टी20 खेलते रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान-बांग्लादेश के खिलाफ ट्राइ सीरीज और पिछले टी20 वर्ल्ड कप में वह न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे।

4 of 10
लोकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि बोल्ट और गुप्टिल के अनुभव को छोड़ना कभी आसान नहीं था, लेकिन टीम को आगे देखना था। स्टीड ने कहा- जब बोल्ट ने अगस्त में न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुबंध से बाहर निकलने का विकल्प चुना, तो हमने संकेत दिया कि केंद्रीय या घरेलू अनुबंध वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां ऐसा ही हुआ है। हम सभी बोल्ट की विश्व स्तरीय क्षमता से अवगत हैं, लेकिन इस बार आगे के टूर्नामेंट्स को देखते हुए हम दूसरों को अवसर और अनुभव देना चाहते हैं। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शीर्ष क्रम में फिन एलेन के उभरने और सफलता का मतलब है कि मार्टिन गुप्टिल को बाहर होना होगा।
विज्ञापन

5 of 10
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया
स्टीड ने कहा- 50 ओवर के विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है। हम फिन को वनडे का अनुभव हासिल करने का हर मौका देने के इच्छुक हैं। खासकर भारत जैसे क्वालिटी टीम के खिलाफ। उन दोनों खिलाड़ियों के लिए संदेश यह है कि आगे बहुत सारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और निश्चित रूप से उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की शुरुआत पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। पहला टी20 18 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को तौरांगा और 22 नवंबर को नेपियर में बाकी दोनों टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे ऑकलैंड में, दूसरा वनडे 27 नवंबर को हैमिल्टन में और तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 10
टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज में टिम साउदी के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। 33 साल के कीवी पेसर ने अब तक वनडे में 199 विकेट लिए हैं। एक विकेट लेते ही साउदी 200  वनडे विकेट लेने वाले पांचवें कीवी पेसर बनेंगे।

8 of 10
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड टी20 टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लोकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ब्लेयर टिकर।

न्यूजीलैंड वनडे टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर और टिम साउदी।

9 of 10
हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज के कप्तान और पूरे दौरे के लिए कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
विज्ञापन

10 of 10
वनडे सीरीज में भारत के कप्तान शिखर धवन होंगे। - फोटो : amar ujala
भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
तारीख मैच जगह
18 नवंबर पहला टी20 वेलिंग्टन
20 नवंबर दूसरा टी20 माउंट माउंगानूई
22 नवंबर तीसरा टी20 नेपियर
25 नवंबर पहला वनडे ऑकलैंड
27 नवंबर दूसरा वनडे हैमिल्टन
30 नवंबर तीसरा वनडे क्राइस्टचर्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें