भारत को हर हाल में इस मुकाबले में अपनी वापसी सुनिश्चित करनी होगी। इस सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) खेलनी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने चरम की तरफ बढ़ रही है। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला एक नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की सेना शुरुआती दो मुकाबले गंवाकर पहले ही इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है। अब टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड को क्लीनस्वीप से रोकना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
पिछले मैच में हावी रहे स्पिन गेंदबाज
तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें मुंबई पहुंच चुकी है। बुधवार को भारतीय टीम ने वानखेड़े में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ अधिक जोर लगाते देखा गया था। दरअसल, पिछले दो मैचों में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज रोहित-विराट जैसे दिग्गजों पर हावी दिखे जिसकी वजह से मेजबानों को यह सीरीज गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किसी भी सूरत में करनी होगी वापसी
भारत को हर हाल में इस मुकाबले में अपनी वापसी सुनिश्चित करनी होगी। इस सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) खेलनी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को छह में से चार मैच हर हाल में जीतने हैं।
4 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
अभ्यास नेट पर अतिरिक्त सफेद लाइन खींची गई
टीम प्रबंधन भी तीसरे टेस्ट में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। नेट सत्र से पहले प्रबंधन ने मैदानकर्मियों को चार अभ्यास नेट पर अतिरिक्त सफेद लाइन खींचने के लिए कहा। ऐसा आम तौर पर इसलिए किया जाता है जिससे कि बल्लेबाजों को गेंद की लाइन और लेंथ की जानकारी रहे।
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ICC
इस परेशानी का ढूंढना होगा हल
मालूम हो कि बंगलूरू में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने सटीक लाइन और उछाल लेती गेंदों के खिलाफ घुटने टेक दिए थे। ऐसा ही हाल पुणे में भी देखने को मिला, जब रोहित-विराट जैसे अनुभवी बल्लेबाज मिचेल सैंटनर के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए। कीवी गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 13 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
6 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : ICC
पिछली गलतियों से लेनी होगी सीख
इसमें कोई संदेह नहीं है कि गौतम गंभीर आखिरी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों की शानदार वापसी चाहते हैं। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सहायक कोच अभिषेक नायर ने अपने खिलाड़ियों की परेशानियों पर कहा कि स्पिनरों के हाथों पर करीबी नजर रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, आपको यह समझने की जरूरत है कि जब कुछ गेंद टर्न ले रही हों और कुछ गेंद सीधी जा रही हों तो यह आपके दिमाग से खेलती हैं। इस समय बल्लेबाज के लिए यह समझना बेहद महत्वपूर्ण होता है कि गेंद हाथ से कैसे छूट रही है, कौन सी गेंद सीधी जाएगी और कौन सी अधिक स्पिन होगी।
25 नेट गेंदबाज बुलाए
भारतीय टीम प्रबंधन ने 25 नेट गेंदबाज बुलाए जिसमें स्थानीय स्पिनर और तेज गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण था। इन्होंने सीनियर खिलाड़ियों को लगभगत तीन घंटे तक अभ्यास कराया। नायर ने कहा कि बल्लेबाजों को इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए मानसिक रूप से भी सक्षम होना चाहिए।