फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: फाइनल की तैयारी में जुटी भारतीय टीम, स्पिनर्स के खिलाफ बहाया पसीना; कोच बोले- हमारे बल्लेबाज तैयार

Sat, 08 Mar 2025 12:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की घरेलू स्पिन चौकड़ी का सामना करने के बाद स्थानीय स्पिनरों का सामना किया।
विज्ञापन
1 of 6
विराट-रोहित - फोटो : PTI
भारतीय बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल का सामना करने से पहले शुक्रवार को बाएं हाथ और ऑफ स्पिन के खिलाफ अपना कौशल को निखारा। शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की घरेलू स्पिन चौकड़ी का सामना करने के बाद स्थानीय स्पिनरों का सामना किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
पिछले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर ने कसी गेंदबाजी (10-1-41-1) की थी लेकिन ब्रेसवेल (9-0-56-0) थोड़े महंगे रहे। इन दोनों ने मिलकर अब तक चार मैचों में 13 विकेट लिए हैं। रचिन रविंद्र (6-0-31-1) ने भी बाएं हाथ की स्पिन का अच्छा स्पेल डाला था।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (डीआईसीएस) की पिच से स्पिनरों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, इसलिए भारतीय बल्लेबाज कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि यहां की पिच धीमी गति के गेंदबाजों को मदद देना जारी रख सकती है।

4 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
कोटक ने कहा- विकेट निश्चित रूप से थोड़ा बदलते हैं, लेकिन यहां इसकी प्रवृत्ति में बहुत बदलाव नहीं आया है। हमारी बल्लेबाजी वास्तव में अच्छी रही है।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
कोटक ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज किसी भी दिन किसी भी पिच के अनुकूल ढल सकते हैं। उन्होंने कहा- हमारे बल्लेबाज किसी भी सतह पर खुद को ढाल सकते हैं। इसलिए यही मुख्य बात है। मुझे लगता है कि हम विकेट के हिसाब से खुद को ढाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI
कोटक ने आगे कहा- लेकिन इस तरह के विकेट (डीआईसीएस पर), आप स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते हैं और आप खेल को गहराई तक ले जाने की कोशिश करते हैं। अगर आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं तो खेल को खत्म करने की कोशिश करते हैं या बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि हमने यह बहुत अच्छा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें