फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NAM: लगातार दूसरी जीत से ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर भारत, PAK को धकेला; ईशान-हार्दिक और वरुण चमके

Thu, 12 Feb 2026 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND vs NAM Highlights T20 WC 2026 : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
1 of 8
भारत ने नामीबिया को हराया - फोटो : BCCI
भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। यह भारत की रनों के अंतर से टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2012 में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था। वहीं, टी20 विश्व कप में लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम पहली टीम बन गई। 
विज्ञापन

2 of 8
भारतीय टीम - फोटो : PTI
लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर पहुंचा भारत
मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की थी। अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। बता दें कि, इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया। 
विज्ञापन

3 of 8
ईशान किशन - फोटो : PTI
ईशान किशन की विस्फोटक पारी
टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का बड़ा स्कोर बनाया। भारतीय पारी में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तूफानी अर्धशतक जड़े, जबकि नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरेस्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल कर मैच में रोमांच बनाए रखा।

4 of 8
ईशान किशन - फोटो : PTI
अगर संजू सैमसन की पारी कुछ पलों की चमक जैसी थी, तो ईशान किशन की बल्लेबाजी पूरी फिल्म की तरह रोमांच से भरी रही। किशन ने 24 गेंदों में 61 रन ठोक डाले। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल थे। नामीबिया के गेंदबाजों ने जैसे ही लंबाई में जरा सी चूक की, किशन ने पूरी ताकत से गेंद को स्टैंड्स के पार पहुंचा दिया। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई और बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन

5 of 8
सूर्यकुमार-सैमसन - फोटो : PTI
सैमसन और सूर्या चूके
संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए। उनकी पारी में तीन आकर्षक छक्के शामिल थे।हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और काउ कॉर्नर पर कैच आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 12 गेंदों में 12 रन बनाए। बर्नार्ड शोल्ट्ज़ की शानदार गेंद पर सूर्या आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में चूक गए और स्टंप आउट हो गए। यह पारी की बेहतरीन गेंदों में से एक थी। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया, लेकिन इरास्मस की विविधताओं के सामने जूझते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 8
इरेस्मस - फोटो : PTI
इरेस्मस की घातक गेंदबाजी
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरेस्मस ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने साइड-आर्म ऑफ ब्रेक, राउंड आर्म गेंद और क्रीज के पीछे से छोटी लंबाई की गेंदों का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। उनकी गेंदबाजी ने बीच के ओवरों में भारत की रनगति पर कुछ हद तक अंकुश लगाया।
विज्ञापन

7 of 8
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
हार्दिक पांड्या का दमदार फिनिश
पारी के आखिरी दस ओवरों में हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 28 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को 200 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने भी 16 गेंदों में 23 रन बनाकर अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच 6.3 ओवर में 81 रन की साझेदारी हुई, जिसने नामीबिया की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारतीय गेंदबाजों ने बनाया दबाव
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया को लॉरेन स्टीनकैम्प और यान फ्राइलिंक ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। फ्राइलिंक 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि स्टीनकैम्प 29 रन बना सके। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया और नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मेहमानों की कमर तोड़ दी। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए दबकि हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें