फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE Photos: हार्दिक पांड्या ने उमरान को दिया 'स्पेशल गिफ्ट', दीपक हुड्डा को मिला 'बचपन के दोस्त' का साथ

Thu, 30 Jun 2022 03:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैच का आखिरी ओवर उमरान मलिक ने किया। उस ओवर में 17 रन विपक्षी की टीम बनाने थे। ऐसे मौके पर युवा गेंदबाज पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक की तारीफ हो रही है। मलिक ने चार ओवर में 42 रन जरूर दिए, लेकिन आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन
1 of 9
हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपनी पहली टी20 सीरीज जीत ली है। उसने आयरलैंड के खिलाफ मंगलवार (28 जून) को दूसरे टी20 में चार रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 221 रन बनाकर भारतीय खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। इस मैच के दौरान कई ऐसे वाकये देखने को मिले जिससे प्रशंसक हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक के साथ अन्य खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की परंपरा को बरकरार रखा। उन्होंने उमरान मलिक को खास तोहफा दिया। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया में एक परंपरा शुरू की थी। उन्होंने सीरीज जीतने के बाद टीम के सबसे नए खिलाड़ी को ट्रॉफी उठाने का मौका दिया। हार्दिक ने भी वैसा ही किया। उन्होंने उमरान मलिक को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन

3 of 9
उमरान मलिक गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
मैच का आखिरी ओवर उमरान मलिक ने किया। उस ओवर में 17 रन विपक्षी की टीम बनाने थे। ऐसे मौके पर युवा गेंदबाज पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक की तारीफ हो रही है। मलिक ने चार ओवर में 42 रन जरूर दिए, लेकिन आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की।

4 of 9
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने उमरान की तारीफ भी की। उन्होंने उमरान से आखिरी अहम ओवर में गेंदबाजी करने की वजह बताई। हार्दिक ने कहा, ''मैंने उमरान का समर्थन किया। उसके पास गति है। ऐसी तेजी के सामने 18 रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है।''
विज्ञापन

5 of 9
संजू सैमसन और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने बेहतरीन पारी खेली। हुड्डा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्के की मदद से 104 रन की पारी खेली। वहीं, सैमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। सैमसन ने 42 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

6 of 9
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 87 गेंदों पर 176 रन की साझेदारी निभाई। यह भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने रोहित शर्मा और केएल राहुल के पांच साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित और राहुल ने 2017 में इंदौर में पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई थी।
विज्ञापन

7 of 9
दीपक हुड्डा शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक हुड्डा ने संजू सैमसन को बचपन का दोस्त बताया। उन्होंने कहा- मैं और संजू बचपन से दोस्त हैं। हमदोनों ने साथ में अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेला था। मैं उसके लिए काफी खुश हूं।

8 of 9
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने मैच को पलटा। उन्होंने 18वें ओवर में सिर्फ सात रन दिए। भुवनेश्वर की पहली गेंद वाइड हुई। अगली गेंद पर उन्होंने यॉर्कर डाला और टेक्टर उसे बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे। उन्होंने लंबा शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर दीपक हुड्डा के हाथों लपके गए। आयरलैंड की सबसे मजबूत साझेदारी टूट गई। यहां से टीम इंडिया को वापसी का मौका मिल गया।
विज्ञापन

9 of 9
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए मैच में हर्षल पटेल सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटा दिए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 13.50 की रही। उन्हें एक सफलता जरूर मिली, लेकिन हर्षल लय में नहीं दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें