फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद निशाने पर शुभमन: वॉन ने कहा- तकनीक सही नहीं, मांजरेकर बोले- कोहली-धोनी में किसी एक का स्टाइल चुनो

Tue, 15 Jul 2025 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

वॉन ने 'द टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा, 'शुभमन गिल चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए आए तो वह तकनीकी रूप से उतने मजबूत नजर नहीं आए और उनमें धैर्य की कमी भी दिखी।'
विज्ञापन
1 of 5
वॉन और मांजरेकर का गिल पर बयान - फोटो : ANI/PTI/instagram
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो वह तकनीकी रूप से मजबूत नहीं दिखे और उन्होंने धैर्य की कमी भी नजर आई। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी गिल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक का बैटिंग स्टाइल चुनने को कहा है। गिल ने सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में शतक बनाया और फिर बर्मिंघम में शतक और दोहरा शतक जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़े। उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यह मैच 336 रन से जीता था। हालांकि, वह लॉर्ड्स टेस्ट में केवल 16 और छह रन ही बना सके, जिसमें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और पुछल्ले बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत 22 रन से हार गया।
विज्ञापन

2 of 5
माइकल वॉन - फोटो : Michael Vaughan-instagram
वॉन ने 'द टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा, 'जब तीसरे दिन मैच में प्रतिद्वंद्विता अपने चरम पर पहुंच गई तो मुझे लग गया था कि इससे इंग्लैंड की टीम बाकी बचे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएगी। शुभमन गिल चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए आए तो वह तकनीकी रूप से उतने मजबूत नजर नहीं आए और उनमें धैर्य की कमी भी दिखी, लेकिन उनकी टीम ने इस रोमांचक टेस्ट मैच में सोमवार को कड़ी टक्कर दी।'
विज्ञापन

3 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेजबान टीम की रोमांचक जीत कप्तान की विजयी मानसिकता पर आधारित थी, जो पूरी टीम में दिखाई दी। वॉन ने कहा, 'इंग्लैंड को बेन स्टोक्स जैसा कप्तान कभी नहीं मिला। ऐसा कप्तान जो कभी हार नहीं मानता। एक ऐसा कप्तान जो यह स्वीकार नहीं करता कि उसकी टीम के लिए खराब दौर चल रहा है तथा अपने कौशल और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर मैच को अपने पक्ष में कर लेता है।'

4 of 5
इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI
स्टोक्स ने मैच के हर विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पांच विकेट लिए और 44 तथा 33 रन का योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में ऋषभ पंत को रन आउट किया जो मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। वॉन ने कहा, 'वह स्टोक्स ही थे जिन्होंने पहले दिन जो रूट के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच सके। वह स्टोक्स ही थे जिन्होंने तीसरे दिन भारत जब मैच पर नियंत्रण बना रहा था तब लंच से पहले शानदार रन आउट किया। और वह स्टोक्स ही थे जिन्होंने दोनों पारियों में अहम विकेट लिए। टेस्ट मैच में महत्वपूर्ण मोड़ पर किस तरह का खेल खेलना है यह उन्हें अच्छी तरह से आता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभमन गिल-संजय मांजरेकर - फोटो : ANI-sanjay manjrekar (instagram)
वहीं, मांजरेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में कहा, 'गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान भ्रमित दिख रहे थे। वह ये निश्चित नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें कैसे खेलना है। बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड की ओर की जा रही स्लेजिंग की वजह से ऐसा हो रहा था। विराट जितने गुस्से में होते थे, उतना ही बेहतर प्रदर्शन करते थे। धोनी इसके बिल्कुल उलट थे (उनका दिमाग जितना शांत रहता था, उतना बेहतर प्रदर्शन करते थे)। गिल को तय करना होगा कि बल्लेबाजी में कौन सा मूड उनसे बेहतर प्रदर्शन करवा सकता है- शांत रहना या गुस्सा?' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें