शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम के 'शुभ' युग की शुरुआत हो चुकी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज एजबेस्टन में भारत को पहली जीत दिलाने वाले कप्तान हैं और अब उनकी नजर लॉर्ड्स टेस्ट पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में गिल की नजर बतौर बल्लेबाज बड़े रिकॉर्ड पर होगी। वह राहुल द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 18 रन दूर हैं।