भारतीय क्रिकेट टीम 23 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलने के लिए मैनचेस्टर में है। लीड्स और लंदन में जीत के बाद इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से आगे है जबकि भारत बर्मिंघम में विजयी रहा है। मैनचेस्टर यूनाईटेड के मुख्य कोच रूबेन अमोरिम और इस प्रसिद्ध क्लब के मुरीद भारतीय क्रिकेट टीम के गौतम गंभीर की एक साथ तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मैनचेस्टर यूनाइटेड से मिले भारतीय टीम
- फोटो : BCCI-X
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। रविवार को शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जर्सी का आदान-प्रदान किया और 'ड्रिल्स' (अभ्यास) के दौरान बातचीत की।
विज्ञापन
2 of 4
मैनचेस्टर यूनाइटेड से मिली भारतीय टीम
- फोटो : BCCI-X
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘मैनचेस्टर में यूनाइटेड’ शीर्षक के साथ इस मुलाकात की कई तस्वीरें साझा कीं जिनमें शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी कैरिंगटन स्थित क्लब के ट्रेनिंग मैदान में उनके साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दिए। एडिडास द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्टार डिफेंडर हैरी मैगुइरे को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
मैनचेस्टर यूनाइटेड से मिली भारतीय टीम
- फोटो : BCCI-X
भारतीय क्रिकेट टीम 23 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलने के लिए मैनचेस्टर में है। लीड्स और लंदन में जीत के बाद इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से आगे है जबकि भारत बर्मिंघम में विजयी रहा है। मैनचेस्टर यूनाईटेड के मुख्य कोच रूबेन अमोरिम और इस प्रसिद्ध क्लब के मुरीद भारतीय क्रिकेट टीम के गौतम गंभीर की एक साथ तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं।
मैनचेस्टर यूनाइटेड से मिली भारतीय टीम
- फोटो : BCCI-X
इस दौरान गिल को ब्रूनो फर्नांडिस के साथ, सिराज अमद डायलो के साथ और जसप्रीत बुमराह मेसन माउंट और हैरी मैगुइरे के साथ बातचीत की। दोनों टीमों और उनके सहयोगी स्टाफ की एक संयुक्त तस्वीर भी सामने आई। कार्यक्रम की शुरुआत मैनचेस्टर यूनाइटेड के वरिष्ठ अधिकारियों और क्लब के दिग्गजों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई जिसके बाद दोनों टीमों के बीच जर्सी का प्रतीकात्मक आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान फुटबॉल और क्रिकेट के हल्के फुल्के अभ्यास के अलावा खिलाड़ियों और कोचों ने बातचीत की।