फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित-धवन का कमाल: गिलक्रिस्ट-हेडन की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा, सचिन-गांगुली के क्लब में शामिल

Sun, 28 Mar 2021 03:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 6
rohit-dhawan and sachin-sourav
रोहित शर्मा और शिखर धवन की स्टार ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर से शतकीय साझेदारी बनाने में सफल रही। इस अनुभवी भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 103 रनों की अहम साझेदारी निभाई और टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। इस दौरान दोनों की जोड़ी ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की। 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI
रोहित-धवन की जोड़ी ने वनडे में साथ मिलकर 5000 रनों की साझेदारी कर ली है। इसके साथ ही वह यह कारनामा करने वाली भारत की दूसरी सलामी जोड़ी बन गई है। इनसे पहले यह कमाल सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की मशहूर सलामी जोड़ी ही कर पाई है।
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सचिन और गांगुली की जोड़ी सबसे सफल थी। इन दोनों की जोड़ी ने मिलकर भारतीय टीम के लिए कई मैच जिताऊ साझेदारियां की और 176 पारियों में कुल मिलाकर 8227 रनों की साझेदारियां की।

4 of 6
rohit dhawan
बात करें रोहित और धवन की तो तीसरे वनडे में 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने एक रन लिया और इसके साथ ही इस जोड़ी के वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे हो गए। ओवरऑल बात करें तो रोहित-धवन 5000 रन बनाने वाली दुनिया की सातवीं जोड़ी बन गई है। इस मामले में दूसरे स्थान पर महिला जयवर्दने और संगकारा की श्रीलंकाई जोड़ी काबिज है। 
विज्ञापन

5 of 6
rohit-dhawan
रोहित और धवन ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन की स्टार जोड़ी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। भारतीय जोड़ी ने सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने के मामले में गिलक्रिस्ट और हेडेन (16) की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित-धवन के बीच अब 17 बार शतकीय साझेदारी निभाई हो चुकी है। इस मामले में फिलहाल सचिन-गांगुली (21) की जोड़ी ही सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN
यही नहीं रोहित-धवन की जोड़ी ने 32वीं बार 50 से अधिक की साझेदारी निभाई और सबसे ज्यादा बार इतने रनों की साझेदारी करने के मामले में डेविड बून और ज्योफ मॉर्श की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी की बराबरी कर ली। हालांकि इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन की जोड़ी 45 बार यह कारनामा कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें