फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: एक छक्का लगाते ही 93 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे ऋषभ पंत, सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

Fri, 25 Jul 2025 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

दो छक्के लगाते ही पंत ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। अब सहवाग के साथ पंत के नाम संयुक्त रूप से भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और सहवाग - फोटो : ANI/PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपने जज्बे से सभी का दिल जीत लिया। पैर की अंगुली टूटने के बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और 75 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। जब वह 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर पर लगी थी। तब उनके शरीर के उस हिस्से से खून निकलता देखा गया था। साथ ही वह काफी दर्द में दिखे थे। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया था।

हालांकि, स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद और चोट का पता लगने के बावजूद वह जोखिम लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरे और भारत को 350 के पार पहुंचने में मदद की। बीसीसीआई ने कहा है कि वह इस टेस्ट में जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में अगर वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और एक छक्का भी लगाते हैं, तो वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। पंत फिर 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
पंत ने की सहवाग की बराबरी
दरअसल, दो छक्के लगाते ही पंत ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। अब सहवाग के साथ पंत के नाम संयुक्त रूप से भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। दोनों के नाम 90-90 छक्के हैं। एक छक्का लगाते ही पंत सहवाग को पीछे छोड़ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ छह ही बल्लेबाजों ने 91 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। पंत सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, वह 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 91 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे। पंत ने हालांकि, ये 90 छक्के केवल 82 पारियों में लगाए हैं, जबकि सहवाग को ऐसा करने में 174 पारियां लग गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
पंत लिस्ट में छठे स्थान पर
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने कुल मिलाकर 133 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड ब्रैंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सिर्फ इन तीन बल्लेबाजों ने ही टेस्ट में 100 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 98-98 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के टिम साउदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल संयुक्त रूप से चौथे और 96 छक्कों के साथ कैलिस पांचवें नंबर पर हैं। भारत के लिए पंत और सहवाग ने सबसे ज्यादा 90-90 छक्के लगाए। वहीं, ब्रायन लारा और रोहित शर्मा ने 88-88 छक्के लगाए।
विज्ञापन

4 of 4
पंत चोटिल हुए - फोटो : jiohotstar (videograb)
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी पारियां छक्के
बेन स्टोक्स (ENG) 205 133
ब्रेंडन मैकुलम (NZ) 176 107
एडम गिलक्रिस्ट (AUS) 137 100
क्रिस गेल (WI) 182 98
टिम साउथी (NZ) 156 98
जैक्स कैलिस (SA) 278 96
एंजेलो मैथ्यूज (SL) 212 90
ऋषभ पंत (IND) 82 90
वीरेंद्र सहवाग (IND) 178 90
ब्रायन लारा (WI) 230 88
रोहित शर्मा (IND) 116 88
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें