फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, इस भारतीय क्रिकेटर को पीछे छोड़ना का मौका

Sun, 08 Jun 2025 07:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी धरती पर टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। 17 पारियों में उन्होंने 32.70 के औसत से 556 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक और इतने ही शतक शामिल हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 23 पारियों में आठ अर्धशतकों की मदद से 778 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 3
शुभमन गिल और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम पहुंच चुकी है। रविवार को शुभमन गिल के नेतृ्त्व में टीम इंडिया ने जमकर पसीना बहाया और आगामी सीरीज के लिए तैयारियों का आगाज किया। पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन

2 of 3
ऋषभ पंत-शुभमन गिल - फोटो : BCCI
विदेशी धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर हैं ऋषभ पंत 
पंत इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी धरती पर टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। 17 पारियों में उन्होंने 32.70 के औसत से 556 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक और इतने ही शतक शामिल हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 23 पारियों में आठ अर्धशतकों की मदद से 778 रन बनाए। इस लिस्ट में दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम फारुख इंजीनियर है। उन्होंने 17 पारियों में चार अर्धशतकों की सहायता से इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी धरती पर 563 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ऋषभ पंत और शुभमन गिल - फोटो : BCCI
महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में शीर्ष विकेटकीपर बल्लेबाज
लीड्स टेस्ट में पंत फारुख इंजीनियर को पीछे छोड़ सकते हैं। भारत को इस दौरे पर कुल पांच मुकाबले खेलने हैं। अगर पंत इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी शीर्ष पर हैं। वहीं, दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के रोड मार्श हैं जिन्होंने 35 पारियों में 773 रन बनाए। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के जॉन वेट (684 रन), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के इयान हेली (624 रन) और पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज के जेफ डुजों (604 रन) हैं।


इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

विकेटकीपर बल्लेबाज पारी रन औसत 50s/100s
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 23 778 37.04 8/0
रोड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) 35 773 24.93 6/0
जॉन वेट (दक्षिण अफ्रीका) 27 684 29.73 6/1
इयान हेली (ऑस्ट्रेलिया) 24 624 31.20 3/1
जेफ डुजों (वेस्टइंडीज) 20 604 31.78 4/1
फारुख इंजीनियर (भारत) 17 563 37.53 4/0
ऋषभ पंत (भारत) 17 556 32.70 2/2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें