फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे-नाइट टेस्ट से पहले रोहित शर्मा को इस बात की सता रही चिंता, कहा- रहना होगा सतर्क

Sun, 21 Feb 2021 07:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में तीसरा टेस्ट खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। इसे देखते हुए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी पिच और गेंद को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
अपना सिर्फ दूसरा गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि यहां इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में गोधुली के समय बल्लेबाजी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता और एकाग्रता दिखानी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित ने बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैंने अब तक टीम के अपने साथियों से ही सुना है कि यह दिमाग में रहता है। मैं बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक गुलाबी गेंद के टेस्ट में खेला हूं लेकिन उस समय (गोधुली) बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जब सूरज ढलने वाला हो।’

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, ‘बेशक यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है, मौसम और रोशनी अचानक बदल जाते हैं। आपको अतिरिक्त सतर्क और एकाग्र रहना होता है, आपको स्वयं से बात करनी होती है। सभी बल्लेबाज इस तरह की चुनौती से वाकिफ हैं। हम बस इस स्थिति को ध्यान में रखने और इसके अनुसार खेलने की जरूरत है।’
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि रोहित शर्मा में बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में कोलकाता में पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेला था और 105 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वे हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
रोहित फिलहाल फॉर्म में हैं और चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनके द्वारा पहली पारी में बनाए गए 161 रनों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड पर पहले ही दिन से बढ़त बना ली थी और मैच जीतने में सफल रही। ऐसे में टीम को उनसे एक बार फिर इसी तरह की शुरुआत की उम्मीद होगी।

बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं और इस वक्त बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें