फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: रवि शास्त्री से लेकर कार्तिक-नासिर और एथरटन तक, दिग्गजों ने किया ऋषभ पंत के जज्बे को सलाम, जानें

Fri, 25 Jul 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शास्त्री ने कहा, 'अगर किसी को शक था कि वह कभी टीम मैन थे, तो उन्हें यह पहली बार देखने को मिला। ऐसा करने के लिए जज्बे से भी ज्यादा की जरूरत होती है।
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। मुकाबले के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने गजब का जज्बा दिखाया और पैर की अंगुली टूटने के बावजूद मैदान पर उतरे। उन्होंने 54 रन की पारी खेली। इसकी हर जगह तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि  पंत की साहसिक पारी से न केवल उनके जज्बे का पता चलता है बल्कि इससे उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन टीम मैन हैं। पंत ने दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी करके कभी हार न मानने के अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शास्त्री ने कहा, 'अगर किसी को शक था कि वह कभी टीम मैन थे, तो उन्हें यह पहली बार देखने को मिला। ऐसा करने के लिए जज्बे से भी ज्यादा की जरूरत होती है। उनका मैदान पर वापस आना और इसके बाद उन्होंने जो कुछ किया वह बहुत खास था। इसके लिए यहां तक इंग्लैंड की टीम ने भी उसकी सराहना की। आप ऐसा कुछ खास करने के लिए ही जीते हैं। आप ऐसा करने के लिए ही खेलते हैं। ऐसी चीज ही आपको खास बनाती है।'
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
चौथे टेस्ट से पहले लार्ड्स टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते समय पंत की अंगुली में चोट लग गई थी। शास्त्री ने याद करते हुए कहा, 'उनसे पूछा गया कि अंगुली कैसी है, क्या आप खेलेंगे, तो उन्होंने कहा टूटा भी होता तो खेलता। इससे पता चलता है कि उन्होंने क्या किया है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है, उन्हें अपने देश के लिए खेलना पसंद है।'

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने वीडियो में कहा, 'हमें उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मुश्किल वक्त में आगे आ सकें। उन्होंने इतना दर्द सहने के बावजूद इतना साहस और जज्बा दिखाया। ऐसा करना कभी आसान नहीं होता।' पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा, 'एक बात तो तय है कि इंग्लैंड ऋषभ पंत को पसंद करता है। खेल में कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें आप लंबे समय तक याद रखते हैं और जब वह मैदान पर थे तो ऐसा लगा कि वह पल लंबे समय तक याद रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
पंत ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लगाया और फिर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर कवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ पर कहा, 'उन्होंने बहुत जोखिम उठाया। उनमें प्रतिभा तो है ही, साथ ही उनका दिल भी बहुत बड़ा है।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा, 'पंत ने इस सीरीज में बहुत कुछ दिया है। लीड्स में दो शतक, शानदार जश्न, लेग साइड में शॉट लगाने के लिए बल्ला फेंकना और अब एक पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद अर्धशतक बनाना। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह किसी उद्देश्य के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें