फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत से मुंह की खाने के बाद इंग्लैंड एक और बदलाव को हुआ मजबूर, आर्चर के बाद यह तेज गेंदबाज टीम में

Mon, 07 Jul 2025 10:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड की टीम अगले टेस्ट में आर्चर, ओवरटन और एटकिंसन को मौका दे सकती है। ओवरटन और एटकिंसन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
गस एटकिंसन - फोटो : ANI
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए रविवार को तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को अपनी टीम में शामिल किया। सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट की जीत के बाद मेजबान टीम को एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में 336 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे भारत ने पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
विज्ञापन

2 of 4
गस एटकिंसन - फोटो : ANI
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन अब तीसरे टेस्ट में वापसी के लिए टीम प्रबंधन एटकिंसन सहित नए विकल्पों पर विचार कर सकता है। पहले और दूसरे, दोनों टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद बदलाव का फैसला लिया जा सकता है। ब्रायडन कार्स, जोश टंग और क्रिस वोक्स की तिकड़ी कोई कमाल नहीं कर पाई। तीनों को खूब मार पड़ी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट तीसरे टेस्ट से पहले प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
गस एटकिंसन - फोटो : ANI
इंग्लैंड की टीम अगले टेस्ट में आर्चर, ओवरटन और एटकिंसन को मौका दे सकती है। ओवरटन और एटकिंसन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इससे टीम को फायदा पहुंच सकता है। हालांकि, लॉर्ड्स में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में शोएब बशीर की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में वोक्स या कार्स में से किसी एक को मौका मिल सकता है, जबकि किसी एक बल्लेबाज को आराम देकर जैकेब बेथेल को मौका दिया जा सकता है। बेथेल स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
बारिश के कारण हुए विलंब के बाद बिहार के सासाराम के आकाश दीप (187 रन देकर 10 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने रविवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत हासिल की। स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में 28 वर्षीय आकाशदीप ने बड़े मंच पर प्रभावित करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी में 99 रन देकर छह विकेट झटके जिससे मेजबान टीम 608 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 271 रन पर सिमट गई।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें