रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि पिच की आलोचना पर टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी आलोचकों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने रविवार को कहा था कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स को पिचों को लेकर बयानबाजी छोड़ गेम पर ध्यान देने को भी कहा। दोनों टीमों के लिए पिच एक जैसी होती है। मुझे नहीं पता लोग इसे मुद्दा क्यों बना लेते हैं। कई सालों से भारत में ऐसी ही पिचें देखने को मिलती रही हैं।
रोहित ने कहा था, 'जब हम विदेश जाते हैं, तब कोई तेज गेंदबाजों की मददगार विकेट को लेकर क्यों कुछ नहीं बोलता। होम और अवे (विदेशी जमीन) का यही फायदा होता है। हम अपने मुताबिक पिचें बनाते हैं। अगर किसी को दिक्कत है, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में इसको लेकर नियम बनाने कह सकता है, ताकि हर जगह एक जैसी पिच मिले।'