स्टोक्स
- फोटो : PTI
इसके अलावा स्टोक्स ने 89 साल पुराने एक रिकॉर्ड की बराबरी की। वह किसी एक टेस्ट में अर्धशतक लगाने और पारी में पांच विकेट लेने वाले तीसरे इंग्लिश कप्तान बन गए हैं। इससे पहले साल 1905 में स्टैनली जैक्सन और साल 1936 में गबी एलेन ने ऐसा किया था। 1936 के बाद सीधे जाकर 2025 में इंग्लैंड के किसी कप्तान ने ऐसा किया है। स्टोक्स ने भारत की पहली पारी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कम्बोज के विकेट समेत कुल पांच विकेट झटके थे।
टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान के रूप में अर्धशतक और 5+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| कप्तान |
प्रदर्शन |
खिलाफ |
साल |
| स्टैनली जैकसन |
82* रन & 5/58 विकेट |
ऑस्ट्रेलिया |
1905 |
| गबी एलन |
68 रन & 5/36 विकेट |
ऑस्ट्रेलिया |
1936 |
| बेन स्टोक्स |
66* रन & 5/72 विकेट |
भारत |
2025 |