फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी के बाद चमके जोफ्रा आर्चर, आलोचकों पर साधा निशाना; जमकर लगाई लताड़

Tue, 15 Jul 2025 04:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मैदान पर वापसी के बाद आर्चर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए मुकाबले में कुल पांच विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्हें दो विकेट मिले जबकि दूसरी पारी में आर्चर ने भारत को तीन झटके दिए।
विज्ञापन
1 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सोमवार को मैच जीतने के बाद आलोचकों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कीबोर्ड को योद्धाओं को चुप कराकर खुश हैं। बता दें कि, आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई। उन्होंने लॉर्ड्स से पहले 2021 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट मुकाबला खेला था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI
आलोचकों पर साधा निशाना
मैदान पर वापसी के बाद आर्चर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए मुकाबले में कुल पांच विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्हें दो विकेट मिले जबकि दूसरी पारी में आर्चर ने भारत को तीन झटके दिए। मुकाबले के बाद उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से कहा- 'मुझे लगता है कि मैं (इंग्लैंड की जीत के बाद) थोड़ा भावुक हो गया था। यह सफर काफी लंबा रहा। मैं आपको बता नहीं सकता कि पिछले तीन या चार वर्षों में कितने कीबोर्ड योद्धा मेरे पीछे पड़े हुए थे।'
विज्ञापन

3 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI
सफल वापसी पर जताई खुशी
इस दौरान आर्चर ने दर्शकों को धन्यवाद दिया और वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने आगे कहा- वापसी में काफी समय लग गया। काफ़ी रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग करनी पड़ी, लेकिन ऐसे पल ही हैं जो इसे सार्थक बनाते हैं। दर्शकों ने मेरा पूरा हौसला बढ़ाया कभी-कभी आपको लगता है कि आप वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन जब तक आप ऐसा नहीं करते, तब तक आपको वास्तविकता का पता नहीं चलता। सुरक्षित तरीका ही सबसे अच्छा तरीका है, इसलिए मैं ज्यादा परेशान नहीं था। मैं सफल वापसी करके खुश हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
स्टोक्स-आर्चर - फोटो : PTI
14 जुलाई और आर्चर से जुड़े इस संयोग पर स्टोक्स का बयान
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आज से ठीक छह साल पहले 2019 में इसी लॉर्ड्स मैदान पर वनडे विश्व कप के फाइनल में सुपर ओवर फेंका था और चार साल से अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए सोमवार को उन्होंने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड की जीत में एक बार फिर अहम भूमिका निभाई। स्टोक्स ने कहा, 'हां, यही एक वजह थी कि सुबह मैंने आर्चर के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। छह साल पहले उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और मुझे लग रहा था कि वह कुछ खास करेगा और मैच का रुख पलट देगा। थोड़ी चर्चा हुई, ब्राइडन (कार्स) का स्पैल कमाल का था लेकिन मुझे लग रहा था कि आर्चर वापसी के अपने पहले मैच में कुछ खास करेंगे। हर बार जब उनके नाम की घोषणा होती है तो मैदान में हलचल मच जाती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें