फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: क्या दूसरे मैच में बदलाव के साथ उतरेगी 'विराट सेना', ये हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 14 Mar 2021 09:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 श्रृंखला की शुरुआत हो चुकी है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। करीब तीन महीने बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने उतरी टीम इंडिया को पहले ही मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गेंदबाज भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। विराट सेना के खराब प्रदर्शन के बाद टीम की प्लेईंग इलेवन पर भी सवाल उठने लगे। ऐसे में कल होने वाले दूसरे टी-20 में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
विज्ञापन

2 of 8
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25
ओपनर्स:
पहले टी-20 में टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा को आराम दिया और शिखर धवन-केएल राहुल से पारी की शुरुआत करवाई, लेकिन यह दांव काम नहीं आया और दोनों ही ओपनर सस्ते में निपट गए और टीम इंडिया को एक खराब शुरुआत मिली। हालांकि प्रयोग करने की कोशिश कर रही टीम इंडिया शायद ही ओपनिंग में कोई बदलाव करे। ऐसे में एक बार फिर से धवन और राहुल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media
मध्यक्रम: 
कप्तान विराट कोहली भले ही लगातार फेल हो रहे हैं और पिछली पांच अंतरराष्ट्रीय पारियों में तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं, बावजूद इसके वह टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे और मध्यक्रम की कमान संभालेंगे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर का खेलना तय है।  

4 of 8
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
ऑलराउंडर्स: 
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भले बड़ी पारी नहीं खेल पाए बावजूद इसके उनका खेलना तय है। उन्होंने पहले टी-20 में दो ओवर की गेंदबाजी भी की और यह टीम के लिए एक अच्छी खबर है। 
विज्ञापन

5 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
विकेटकीपर:
ऋषभ पंत भी पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें और मौके देना चाहेगा और उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
युजवेंद्र चहल - फोटो : social media
स्पिनर्स:
टीम इंडिया ने पहले मैच में तीन स्पिनरों पर दांव खेला था जो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ना तो रनों पर लगाम लगा पाए और नाहीं अधिक विकेट चटका पाए। भारत ने कुल 93 गेंदें फेंकी जिनमें स्पिनर्स ने 57 गेंदें डाली और दो विकेट लेकर 86 रन लुटाए। ऐसे में इंग्लैंड की तरफ विराट सेना एक इस बार शायद ही तीन स्पिनर के साथ उतरे। दूसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज:
भारतीय तेज गेंदबाज पहले मैच में सिर्फ 36 गेंदें ही फेंक पाए और 44 रन दिए। लेकिन पिच को देखते हुए टीम इंडिया इस बार एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिला सकती है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर के साथ दीपक चाहर मैदान में उतर सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
संभावित एकादश:
केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें