इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एजबेस्टन के मैदान में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत और ईशान किशन से बातचीत की।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच जीतकर भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इस मैच में भारत ने 49 रन से इंग्लैंड को हराया। भारत के रवींद्र जडेजा ने 49 रन की उपयोगी पारी खेली और भारत का स्कोर 170 तक पहुंचाया। वहीं, गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सिर्फ 121 के स्कोर पर ढेर कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। युजवेन्द्र चहल को भी दो विकेट मिले। पिछले दो मैचों में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार खेल दिखाया है।
इस मैच में विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, लेकिन भारत की जीत पर वो बेहद खुश नजर आए। उन्होंने दर्शकों के साथ मस्ती करते हुए डांस भी किया। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी भी मैच के दौरान स्टेडियम में पहुंचे थे। उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन से काफी बातचीत की। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने ईशान किशन और ऋषभ पंत से बातचीत की। किशन पिछली कुछ पारियों से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में धोनी ने उन्हें टिप्स दिए। जब धोनी किशन को समझा रहे थे, उस दौरान पंत बाकी खिलाड़ियों के साथ मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 10
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में विराट कोहली बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए। वो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। छोटे स्कोर पर आउट होने के बावजूद विराट ने इस मैच में खूब मजे किए और भारत की जीत पर बेहद खुश नजर आए। कोहली के इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।
4 of 10
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान विराट ने अधिकतर समय बाउंड्री पर फील्डिंग की और दर्शकों के साथ जमकर मस्ती की। इस बीच वो डांस करते हुए भी दिखाई दिए। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान धोनी ने ऋषभ पंत के साथ भी मुलाकात की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में फेल होने वाले पंत इंग्लैंड के खिलाफ शानदार लय में नजर आ रहे हैं। टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने के बाद दूसरे टी20 में भी उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दी।
विज्ञापन
6 of 10
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारतीय स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने भी अच्छी गेंदबाजी की और दो अहम विकेट निकाले। चहल ने डेविड मलान और हैरी ब्रूक को आउट किया। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की टीम बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारी नहीं कर पाई और मैच हार गई।
विज्ञापन
7 of 10
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड में भी उन्होंने दोनों मैचों में कमाल की गेंदबाजी की। दूसरे मैच में उन्होंने तीन विकेट निकाले। उन्हें मैच ऑफ द मैच भी चुना गया। इस मैच में उन्होंने पावरप्ले के अंदर इंग्लैंड को दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया था।
8 of 10
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा ने इस मैच में बल्ले के साथ कमाल किया। उन्होंने 49 रन की नाबाद पारी खेली और भारत का स्कोर 170 रन तक पहुंचाया। अब जडेजा पूरी तरह से बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं। वो गेंद के साथ कुछ खास नहीं कर पा रहे, लेकिन बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
9 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान बनने के बाद टी20 में रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के खेलने का अंदाज बदला है। अब भारत विकेट बचाने की बजाय शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करता है और विपक्षी टीम पर दबाव बनाता है। इसी वजह से भारत इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों मैच बड़े अंतर से जीता है।
2021 टी20 विश्व कप में लीग स्टेज से बाहर होने के बाद टी20 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बाद से भारतीट टीम सिर्फ दो मैच हारी है, जबकि पांच सीरीज जीत चुकी है। इसी लय के साथ रोहित भारत को दूसरी बार टी20 विश्व कप जिताना चाहेंगे।