दूसरे वनडे से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर अभ्यास बहाया। कप्तान रोहित शर्मा ने काफी देर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने रिवर्स स्वीप लगाने का अभ्यास किया। रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 31 गेंद पर 27 रन बनाए थे। उनसे टीम इंडिया को दूसरे मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद है।
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में बुधवार (सात दिसंबर) को खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज का पहाल मैच इसी मैदान पर चार दिसंबर को हार गई थी। उसकी नजर वापसी होगी। अगर भारतीय टीम हार जाती है तो लगातार दूसरी बार बांग्लादेश में द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारेगी। 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-2 से हार मिली थी।
विज्ञापन
2 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI/Twitter
दूसरे वनडे से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर अभ्यास बहाया। कप्तान रोहित शर्मा ने काफी देर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने रिवर्स स्वीप लगाने का अभ्यास किया। रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 31 गेंद पर 27 रन बनाए थे। उनसे टीम इंडिया को दूसरे मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 11
शिखर धवन
- फोटो : BCCI/Twitter
रोहित के जोड़ीदार शिखर धवन ने भी अभ्यास किया। उनका बल्ला भी पहले मुकाबले में नहीं चला था। वह 17 गेंद पर सात रन ही बना सके थे। धवन ने न्यूजीलैंड दौरे पर एक अर्धशतक लगाया था। वह यहां दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे।
4 of 11
ईशान किशन
- फोटो : BCCI/Twitter
ईशान किशन को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऋषभ पंत के अचानक टीम से हटने के बाद केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की थी। किशन दल में शामिल हैं। उन्होंने नेट्स पर अभ्यास किया है। अब देखना है कि उन्हें मौका मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 11
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : BCCI/Twitter
ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वह इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से भी टीम में योगदान दे रहे हैं। सुंदर ने अपनी पिछली तीन पारियों में 19, 51 और नाबाद 37 रन की पारी खेली है।
विज्ञापन
6 of 11
अक्षर पटेल
- फोटो : BCCI/Twitter
सुंदर के अलावा एक और स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। अक्षर को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसा लग रहा है कि उन्हें दूसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। अक्षर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी योगदान देते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
कुलदीप सेन
- फोटो : BCCI/Twitter
कुलदीप सेन ने पहले वनडे में प्रभावित किया था। उन्होंने पांच ओवर में 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। कुलदीप ने आफिफ हुसैन और एबादत हुसैन को पवेलियन भेजा था। उन्होंने भी नेट्स पर पसीना बहाया है। दूसरे वनडे में भी उन्हें मौका मिल सकता है।
8 of 11
दीपक चाहर
- फोटो : BCCI/Twitter
पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले दीपक चाहर ने भी अभ्यास किया। वह शुरुआती ओवरों में किफायती साबित हुए थे, लेकिन अंत के ओवरों में दीपक ने काफी रन लुटाए थे। उन्हें पुरानी गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
9 of 11
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI/Twitter
शार्दुल ठाकुर ने अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी की थी और नौ ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिए थे। शार्दुल बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं। वह अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी पूरा ध्यान देते हैं।
10 of 11
उमरान मलिक
- फोटो : BCCI/Twitter
उमरान मलिक को पहले वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला था। वह न्यूजीलैंड में दो मैचों में तीन विकेट लिए थे। उमरान के पास तेजी तो है, लेकिन उन्हें अपनी लाइन ठीक करनी होगी। वह इसके लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
राहुल त्रिपाठी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो प्लेइंग-11 में शामिल होने के लिए लंबे समय से इंतजार तकर रहे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। त्रिपाठी के साथ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने काफी देर तक बात की।