विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय विश्व कप में चौथे नंबर के खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मेरा मानना है कि टीम में खिलाड़ियों के स्थान को लेकर स्पष्टता नहीं होने से हमें पहले काफी नुकसान हुआ है। अब हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं, हम इसी क्रम के साथ कुछ समय तक चलेंगे और आकलन करेंगे कि यह सही है या गलत।