बुमराह के खिलाफ विभिन्न प्रारूपों में 56.67 की औसत से रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ ने कहा, 'उनका एक्शन थोड़ा अलग है। उनकी आदत बनाने में समय लगता है। हमने उनके खिलाफ इतना खेल लिया है, लेकिन अभी भी उनके सामने लय पकड़ने में समय लगता है।'
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने उन्हें ‘एक्स फैक्टर’ कहा तो पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि बुमराह बिल्ली की तरह दबे पांव आकर कमाल कर जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बुमराह को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान
- फोटो : BCCI
बुमराह शुक्रवार से पर्थ में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे । आस्ट्रेलिया के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सीरीज से पहले उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार सत्तर के दशक में वेस्टइंडीज तेज आक्रमण के स्वर्णिम दौर के बाद पहली बार किसी तेज गेंदबाज ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को डरा दिया है। बुमराह ने पिछले दो टेस्ट दौरों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 विकेट लिए थे जिसमें 2018 बॉक्सिंग डे टेस्ट पर लिए गए छह विकेट शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
हेड ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, 'उनका सामना करना नामुमकिन जैसा है। आपको लगता है कि आप एक कदम आगे हैं, लेकिन हमेशा वह आपसे एक कदम आगे निकलते हैं।' उन्होंने कहा, 'खेल के किसी भी प्रारूप में वह अद्भुत हैं। वह एक्स फैक्टर हैं और हर मैच में छाप छोड़ने वालों में से हैं। बड़े मैचों में आपको बड़े खिलाड़ी चाहिए और वह सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बनने वाले हैं।'
4 of 5
बुमराह और रोहित
- फोटो : BCCI
बुमराह का गेंदबाजी एक्शन पारंपरिक नहीं है और ब्रेट ली ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'वह बिल्ली की तरह दबे पांव आते हैं।' बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा, 'जब मैंने पहली बार बुमराह का सामना किया तो मुझे लगा कि अरे यह अचानक कहां से आ गए। उनके एक्शन और गेंद छोड़ने के तरीके की वजह से वह थोड़ा जल्दी आते हैं, बिल्कुल मिचेल जॉनसन की तरह।'
बुमराह के खिलाफ विभिन्न प्रारूपों में 56.67 की औसत से रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ ने कहा, 'उनका एक्शन थोड़ा अलग है। उनकी आदत बनाने में समय लगता है। हमने उनके खिलाफ इतना खेल लिया है, लेकिन अभी भी उनके सामने लय पकड़ने में समय लगता है।'