फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: बड़े बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग XI

Tue, 14 Jan 2020 01:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इससे पहले श्रीलंकाई टीम को टी-20 सीरीज में मात देकर जीत के साथ नए साल का आगाज किया था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस के समय ही कप्तान कोहली ने इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर भारतीय टीम कंगारुओं को मात देने उतरी है।   
विज्ञापन

2 of 8
रोहित-धवन - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम की ओपनिंग की कमान रोहित शर्मा और शिखर धवन ही संभालेंगे। श्रीलंका के खिलाफ धवन ने बेहतरीन लय में नजर आए थे। वहीं, रोहित आराम के बाद लौट रहे हैं। धवन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है। वहीं, रोहित ने तो इस टीम के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है। टीम मैनेजमेंट और फैंस चाहेंगे कि दोनों ही टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाए। 
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम

विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। विराट हमेशा की तरह ही लय में हैं। नंबर चार पर केएल राहुल बल्लेबाजी करेंगे। राहुल ने रोहित की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में धवन के साथ मिलकर ओपनिंग की कमान संभाली थी। बल्लेबाजी को और मजबूत करने के लिए श्रेयस अय्यर को भी टीम में शामिल किया गया है।

4 of 8
विराट-रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। जडेजा श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन

5 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

विकेकीपर के रूप में ऋषभ पंत ही दस्ताने पहने हुए विकेट के पीछे नजर आएंगे।

विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

भारतीय टीम के आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे और उनका साथ शार्दुल और मोहम्मद शमी देते हुए नजर आएंगे। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

7 of 8
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

8 of 8
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम : डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जांपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें